प्रस्तावना:
इस दुनिया में नारी का सबसे ज्यादा महत्व है | दुनिया में नारी सबसे ताकतावर होती है | नारी अपनी शक्ति से पूरी दुनिया, समाज और एक परिवार को बदल देती है | नारी के अन्दर बहुत सारे अच्छे गुण होते है |
नारी शब्द में ही ममता, महानता, मातृत्व और कल्याणकारी प्रवृत्ती की भावना उसमे समाविष्ट होती है | हर एक नारी के कारण पूरी सृष्टी में सुख – शांति की भावना और अच्छी संस्कृति के कारण संस्कार के कारण हमारी संस्कृति में बदलाव दिखाई देता है |
जीवन में सफलता
नारी का स्वभाव शांत और सरल होता है | उसके अंदर साहस और सहनशीलता भी होती है | जब कई लोग उस नारी पर अत्याचार करते है तो नारी एक भयानक रूप धारण करती है और सब का सर्वनाश कर देती है |
जब कोई नारी अपने जीवन में सफलता पाने के लिए कोशिश करती है तब वो पुरुषों से कंधे से कंधे मिलाकर अपने जीवन में आगे बढ़ने लगती है | नारी शक्ति कुछ करने के लिए सोचती है तब वो हर किमत पे उसे हासिल कर लेती है |
प्राचीन समय की नारी
पुराने समय में नारी को भगवान की तरह समझा जाता था | उसकी पूजा की जाती थी | प्राचीन समय में नारी अपना खुद का जीवन अपने मर्जी से जी सकती थी |
लेकिन जैसे ही देश में विदेशी सरकार आ गयी और अपना राज्य करने लगी तो नारी की दशा भारतीय समाज में बहुत बुरी हो गयी | जब नारी एक माँ दुर्गा का रूप होती है | जो जरूरत पड़ने पर नारी माँ दुर्गा का रूप भी धारण कर लेती है |
हमारे देश में नारी शक्ति के रूप में झांसी की रानी का सबसे बड़ा उदहारण है | उन्होंने देश को आज़ादी देने के लिए मरते दम तक अंग्रेज सरकार से लड़ाई की थी |
आज की नारी
आज के युग में नारी हर क्षेत्र में कार्य करने लगी है | आज के नारी में इतनी शक्ति है जो हर जिम्मेदारी को खुद संभाल सकती है | आज की नारी अपने परिवार से लेकर बच्चों का भी पालन पोषण करती है |
नारी बाहर जाके पुरुषों के साथ कंधे से कंधे मिलाकर भी हर कार्य करती है | आज के दुनिया में जहा भी देखो सबसे ऊपर नारी का ही नाम होता है |
आज की नारी शक्ति अपने अधिकार के लिए खुद लढ सकती है | आज की नारी शक्ति हर क्षेत्र में कार्य करने में सक्षम बन गयी है |
निष्कर्ष:
नारी शक्ति यह कमजोर नही है बल्कि शक्ति का प्रतीक है | इस देश, समाज और परिवार को चलाने के लिए नारी और पुरुष इन दोनों को समान अधिकार देना चाहिए | नारी यह पुरुषों से भी ज्यादा शक्तिशाली होती है |
एक अच्छा राष्ट्र हमेशा इस नारीयों की वजह से सशक्त बना है | एक नारी माँ, बहन और पत्नी के रूप में अपने नागरिकों की सेवा करती है | तब जाकर एक अच्छा समाज, अच्छा नागरिक और राष्ट्र निर्माण करने के लिए अपनी भूमिका निभाते है |