प्रस्तावना:
इस देश और समाज में जितना पुरुषों का महत्व होता हैं उतना ही नारियों का महत्व होता हैं | इस दुनिया में सबसे ज्यादा शक्तिशाली नारी होती हैं | नारी यह बहुत अच्छी होती हैं |
नारी का स्वभाव शांत होता है | उसके अंदर सहनशीलता और धैर्य यह गुण होते हैं | इस नारी पर कभी – कभी अत्याचार किये जाते हैं, तो नारी बहुत विकराल रूप धारण करती हैं |
प्राचीन समय की नारी
प्राचीन समय में नारी को उसका दर्जा नहीं दिया जाता था | उसे अबला नारी समझा जाता था | उसे उसके अधिकार नही दिए जाते थे | उसके ऊपर बहुत सारे हिंसात्मक अत्याचार किये जाते थे | वो अपने जीवन का फैसला खुद नहीं कर सकती थी |
उसको चार दीवारों के अंदर ही रखा जाता था | नारी को पुराने समय में घर से बाहर निकलने नहीं देते थे | इस भारत देश में झांशी की रानी लक्ष्मीबाई, कल्पना चावला और इंदिरा गाँधी जैसी बहुत सारी महिलाएं रही हैं | इन्होंने हर वकत पर नारी शक्ति का परिचय दिया हैं |
आधुनिक नारी
आज के आधुनिक नारी के जीवन में बहुत सारे बदलाव हुए हैं | आज हर एक नारी खुद फैसला लेने लगी हैं | आज की नारी अपने अधिकार और हक्क के लिए खुद लढ सकती हैं | आज भी नारी ने अपने अंदर नारी शक्ति को जागृत किया हैं और अन्यायों के खिलाफ लढ रही हैं |
आज की आधुनिक नारी जागरूक होकर अपने अपने शक्ति को उसने पहचाना हैं | आज नारी को देखा जाये तो हर एक क्षेत्र में कार्य कर रही रही हैं | पुरुषों के बराबर कंधे से कंधे मिलकर चल रही हैं |
जो लोग नारी को कमजोर समझते हैं लेकिन नारी कभी कमजोर नहीं होती हैं | नारी यह देश की सबसे बड़ी ताकद होती हैं |
नारी का महत्व
पुराने ज़माने में नारियों को पूज्यनीय माना जाता था | उनको देवी समान मानते थे | नारियों का समाज में सबसे ज्यादा महत्व हैं | नारी अपने परिवार से लेकर बच्चों तक सबका अच्छे से ख्याल रखती हैं | हर एक नारी परिवार की जिम्मेदारी निभाती हैं | नारी हमेशा अपने जीवन में आने वाले मुसीबतों को सहती हैं |
निष्कर्ष:
सच में नारी बहुत शक्तिशाली होती हैं | लेकिन कई सारे लोग नारी को कमजोर समझते हैं | हम सभी लोगों को यह समझना चाहिए की, अगर नारी पर अत्याचार करते जाएंगे तो नारी की सहनशीलता खत्म हो जाएगी और नारी सच में विकराल रूप धारण करेगी | समाज और परिवार में नारी को ईज्जत देने चाहिए और हम सभी को नारी का सम्मान करना चाहिए |