प्रस्तावना:
मनुष्य को अपना जीवन जीने के लिए जल की बहुत जरुरी हैं | जल यह एक पर्यावरण का अभिन्न अंग हैं | इस जल के बिना कोई मनुष्य जीवित नही रह सकता हैं |
मनुष्य के साथ – साथ सभी पशु – पक्षी, पेड़ – पौधे इनको भी जल की आवश्यकता होती हैं | इस धरती पर बिना जल का जीवन जीना बहुत मुश्किल हैं | जल यह मनुष्य का सबसे बड़ा आधार हैं | जल के कारण मनुष्य को नया जीवनदान मिलता हैं |
जल के स्त्रोत
इस पृथ्वी का ७०% भाग जल से घिरा हुआ हैं और इस धरती पर २% जल मनुष्य को पिने के लिए योग्य हैं | मनुष्य को जल नदी – नाले, समुद्र, कुआँ और अन्य प्रकार के जल के स्त्रोतों से प्राप्त होता हैं |
जल प्रदूषण के कारण
उद्योग धंदे यह जल प्रदूषण होने का मुख्य कारण हैं | अन्य प्रकार के उद्योगों के कारण जल प्रदूषण होता हैं | अन्य प्रकार के उद्योग धंदों और कारखनों में से निकलने वाला दूषित जल नदी – नाले, समुद्र इत्यादि जल के स्त्रोतों में छोड़ा जाता हैं |
जिसके कारण जल पूर्ण रूप से दूषित हो जाता हैं | कई लोग इन जल के स्त्रोतों में कचरा भी फेकते हैं जिसके कारण जल हर दिन दूषित होने लगा हैं | यह जहरीला जल नदी – नालों में मिलने के कारण जलीय जीव मर जाते हैं |
अगर उस जल को कोई भी पशु – पक्षी पीता हैं, तो पशु – पक्षी भी मर जाते हैं | जल दूषित होने के कारण मनुष्य अन्य प्रकार के बिमारियों का शिकार बन जाता हैं |
नदी और समुद्र का जल दूषित होने के कारण
कई लोग नदियों में भी बर्तन या कपडे भी धोते हैं | कई लोग स्नान भी करते हैं और शरीर की गंदगी जल में मिल जाती हैं और जल दूषित हो जाता हैं | कुछ लोग बचे हुए ख़राब भोजन को भी प्लास्टिक के थैली में बांधकर नदी – नालों में फेकते हैं |
जिसकी वजह से पानी खराब हो जाता हैं | समुद्र में जहाजों का ईंधन समुद्र में फ़ैल जाता हैं और उसके कारण जल प्रदूषण होता हैं | यह तेल समुद्र में चारों तरफ फ़ैल जाता हैं | इसके कारण समुद्र में रहने वाले जीव – जंतु मर जाते हैं |
जल प्रदूषण रोकने के उपाय
कारखानों और अन्य प्रकार के उद्योगों से निकलने वाले दूषित जल को नदी – नालों में छोड़ने पर प्रतिबंध लगाना चाहिए | लोगों को नदी या तालाब में कपडा और बर्तन धोने पर पाबंदी लगानी चाहिए | लोगों को नदियों में नहाने से रोकना चाहिए |
नदी – नालों और तालाबों को साफ करना चाहिए | इनके आसपास के कचरे को हटा देना चाहिए | समुद्र को दूषित करने वाले परमाणु परीक्षणों पर रोक लगानी चाहिए |
निष्कर्ष:
जल प्रदूषण यह एक सबसे बड़ी समस्या है | लेकिन इस समस्या को दूर करने के लिए सभी लोगों को प्रयास करना चाहिए | लोगों को जल के स्त्रोतों को गंदा नहीं करना चाहिए बल्कि उनको सुरक्षित रखना चाहिए |