भूमिका :
भारत में सबसे अधिक त्यौहार मनाये जाते है, जिससे भारत को त्योहारों का देश कहा जाता है | त्यौहार हमारे जीवन में खुशियाँ और नई उमंगें लेकर आती हैं | भारत देश में हर साल किसी भी त्यौहार को बहुत ही हर्ष और उल्लास के साथ मनाया जाता है |
हमारे देश में सभी धर्मों के लोग एक साथ मिल-जुलकर सभी त्योहारों को मानते हैं | त्योहारों का महत्व समाज देश की एकता है |
त्यौहार हमारे जीवन का महत्वपूर्ण हिस्सा है | हमारा भारत देश विभिन्नताओं के समूह का देश है जो बहुत दुर्लभ और अद्भुत है | त्यौहार सांस्कृतिक और सामाजिक चेतना के प्रतिक है |
त्यौहार शब्द का नाम सुनते ही हमारा मन खुशियों से जाग उठता है | हम मन ही मन ख़ुशी हो जाते हैं, चाहे दिवाली, होली हो या मुस्लिम का ईद या ईसाईयों का क्रिसमस क्यों न हो या फिर सिख धर्म का लोहड़ी ही क्यों न हो |
किसी भी त्यौहार में हमारा मन खुशियों से झूम उठता है | भारतीय अपने त्योहारों को विशेष महत्व देते हैं, किसी भी त्यौहार की तैयारियाँ पहले से ही शुरू कर देते हैं |
भारत में मनाया जानें वाला अनेक त्यौहार हैं, जैसे दिपावली, होली,रामनवमी, कृष्ण जन्माष्टमी, रक्षाबंधन, गणेश चतुर्थी, दुर्गा अष्टमी, दशहरा, महा शिवरात्रि, ईद, क्रिस्मस, बसंत पंचमी, विजयदशमी, सरस्वती पूजा, मकर सक्रांति, श्रावणी तीज, नाग पंचमी, गुरुनानक जयंती, महावीर जयंती, बुद्ध पूर्णिमा, ओणम, १५ अगस्त, २६ जनवरी, रविदास जयंती आदि |
जीवन में त्योहारों का महत्व :
दिपावली
दिपावली मुख्य रूप से हिंदुओं का महत्वपूर्ण त्यौहार है, दिपावली के दिन माता लक्ष्मी और गणेश पूजन किया जाता है, जो समृद्धि को दर्शाता है | दिपावली के दिन घर और आँगन को दीयों से प्रकाशित किया जाता है | चारो तरफ आतिशबाजियाँ होती हैं और घर में चकली, चिवड़ा, करंजी, मिठाई जैसे तरह-तरह का पकवान बनाया जाता है |
दुर्गा पूजा \ दशहरा
यह त्यौहार पश्चिमी भारत में प्रमुख रूप से मनाया जाता है | दशहरा को नवरात्रि के रूप में भी जाना जाता है इसे नौ रात की अवधि दसवें दिन मनाया जाता है | दशहरा की विजयादशमी के नाम से भी जाना जाता है | यह त्यौहार बुराई पर अच्छाई की जीत पर रावण का पुतला बनाकर जलाया जाता है |
क्रिसमस
क्रिसमस ईसाईयों द्वारा मनाया जानें वाला त्यौहार है यह ईशा मसीह, भगवान यीशु मसीह के पवित्र जन्मदिन का पालन करता है |
ईद
मुस्लिम धर्म द्वारा मनाया जानें वाला ईद-उल-फितर, ईद-उल-जुहा, फातेहा दोआज-डाहम और मोहर्रम जैसे त्यौहार मनाया जाता है |
गणतंत्र दिवस 26 January Republic Day :
२६ जनवरी को हर साल गणतंत्र दिवस के रूप में मनाया जाता है |
गुरु नानक जयंती
गुरु नानक जयंती सिखों द्वारा मनाया जानें वाला त्यौहार है | बुद्ध पूर्णिमा और महावीर जयंती बौद्ध और जैन धर्म के लोगों द्वारा मनाया जाने वाला त्यौहार है |
निष्कर्ष :
भारत में अलग-अलग विभिन्नताएँ होने के बाद भी सभी धर्म के लोग सभी त्योहारों का आनंद लेते हैं | यह मुख्य रूप से हिंदू धर्म द्वारा मनाया जानें वाला त्यौहार है |