प्रस्तावना :
हमारे आसपास या प्रकृति में अन्य प्रकार के पेड़ दिखते है | पेड़ मनुष्य का अच्छा मित्र भी माना जाता है | पेड़ हम सभी को प्रकृति से मिला हुआ एक अनमोल तौफा है |
पेड़ हमें सबकुछ देते है – फल, फुल और छाया इत्यादि . चीजे पेड़ो से हमें मिलती है | पेड़ हमें शुद्ध हवा प्रदान करते है | पेड़ मनुष्य के जीवन में बहुत जरुरी होता है |
पेड़ के लाभ
पेड़ इस धरती पर बढ़ने वाले तापमान को रोकते है |
पेड़ हमें धुप में छाया प्रदान करते है |
पेड़ की लकड़ी से दरवाजा और खिडकिया इत्यादि . चीजे बनाई जाती है |
पेड़ जलवायु को नियंत्रित रखने का कार्य करते है |
पेड़ हमें ऑक्सीजन प्रदान करने कार्बन डाइऑक्साइड को शोषित करते है |
पेड़ में औषधीय गुण होते है जो बीमारियों पर इलाज करने के लिए भी काम आते है |
पेड़ यह पशु पक्षियों का रहने का स्थान है | कई पशु पक्षी पेड़ों पर अपना घोसला बनाकर रहते है |
पेड़ों का महत्व
हर मनुष्य के जीवन में पेड़ों का बहुत महत्व होता है |
पेड़ वातावरण को शुद्ध रखने का कार्य करते है |
हर मनुष्य को साँस लेने के लिए जो शुद्ध हवा प्राप्त होती है वो पेड़ों की वजह से होती है |
पेड़ इस धरती पर बारिश को लाने का कार्य करते है |
इस धरती पर जितने सारे पेड़ पौधे है होंगे उतनी ही यह धरती हरियाली और खुशहाली से रहेगी |
हम सभी इस धरती पर ज्यादा से ज्यादा पेड़ लगायेंगे तो प्रदुषण की समस्या नष्ट हो जाएगी |
पेड़ का गैरवापर
मनुष्य अपनी सुख सुविधाओं और स्वार्थ के लिए इस प्रकृति का विनाश कर रहा है |
मनुष्य अपने स्वार्थ के लिए पेड़ों की कटाई कर रहा है | उसके कारण प्रदुषण की समस्या निर्माण होती जा रही है |
पशु पक्षीयों को रहने के लिए जगह नही मिल रही है और उनकी प्रजाति भी नष्ट होती जा रही है |
पेड़ो से बहुत सारी उत्पादक चीजे तैयार की जाती है | इसलिए मनुष्य उनकी कटाई करने लगा है |
पेड़ों की कटाई पर प्रतिबंध लगाना होगा और प्रकृति की रक्षा करनी होगी |
इसलिए हम सभी को पेड़ो को बचाना चाहिए |
निष्कर्ष
पेड़ हमारे जीवन में बहुत उपयोगी है | पेड़ प्रकृति का सबसे अच्छा और महत्व का घटक है | पेड़ मनुष्य को नया जीवन देते है | पेड़ का मनुष्य के जीवन में बहुत महत्व है |
इसलिए हम सभी को पेड़ो की रक्षा करनी होगी | इस मनुष्य जाती को पेड़ यह प्रकृति के द्वारा दिया गया एक उपहार है |