प्रस्तावना:
हर एक मनुष्य को अपना जीवन जीने के लिए अन्न, वस्त्र और आवास की जरुरत होती हैं | फल उसके भोजन, पत्ते और छाल उसके वस्त्र और लकड़ी और पत्तियों से बनी हुई उसकी झोपडी उसका घर होता हैं |
आज के समय में वृष मनुष्य के जीवन का मुलभुत आधार हैं | वृक्षों की वजह से मनुष्य को फल, फुल, भोजन और इंधन प्राप्त होता हैं | अन्य प्रकार की जड़ी – बूटियां भी वृक्षों से तैयार की जाती हैं |
वृक्ष हमारे मित्र
वृक्ष हमारे जीवनदाता होते हैं | वृक्ष हमें तपती धुप में छाया प्रदान देते हैं | वृक्ष हमारे सच्चे मित्र होते हैं | वृक्ष वर्षा लाने में बहुत सहायक होते हैं | वो धरती को हरा – भरा बनाके रखते हैं |
धरती की सुंदरता
हरियाली से भरे हुए पहाड़ी क्षेत्र और हर एक मौसम में खिलने वाले फुल मनमोहित करते हैं | अगर हमारी इस धरतियो पर वृक्ष नहीं होते तो यह धरती रेगिस्तान में बदल जाती |
वृक्ष के लकड़ी का उपयोग
मनुष्य वृक्ष के लकड़ी का उपयोग ईंधन के रूप में करता हैं | मनुष्य वृक्ष के लकड़ी से अन्य प्रकार के लकड़ी दरवाजे, खिडकियां तैयार करता हैं | उसके साथ – साथ लकड़ी विभिन्न प्रकार के लकड़ी खिलौने भी तैयार किये जाते हैं |
इसलिए मनुष्य पेड़ों की कटाई करता हैं | मनुष्य अपनी सुख – सुविधा पूरी करने के लिए लगातार पेड़ों की कटाई कर रहा हैं | उसकी वजह से जंगलों और वनों का अस्तित्व नष्ट होता जा रहा हैं |
जंगल और वन की सुरक्षा
वृक्ष के लकड़ी का उपयोग ईंधन के रूप में किया जाता हैं | इसलिए मनुष्य वृक्षों को काटता जा रहा हैं | वृक्षों को काटने के कारण मनुष्य को अन्य प्रकार के प्रदुषण का सामना करना पड़ रहा हैं | उसकी वजह से वातावरण का संतुलन बिगड़ रहा हैं |
निष्कर्ष:
सभी लोगों को वातावरण का संतुलन बनाए रखने के लिए ज्यादा से ज्यादा वृक्षारोपण करना चाहिए और उनकी रक्षा करनी चाहिए |
इसलिए सभी को वृक्ष लगाने का संकल्प करना चाहिए | अगर हम वृक्षों की रक्षा करेंगे तो धरती को सुंदर, हरा – भरा बना सकते हैं |