वृक्ष पर निबंध – पढ़े यहाँ Tree Essay In Hindi Language

प्रस्तावना :

वृक्ष वह महान संपत्ति है जो मानव जाती के लिए वरदान है | वृक्ष हमारे जीवन का अस्तित्व है इसके बिना हम इस धरती पर जीवन की कल्पना करना असंभव है | सरल शब्दों में कहा जा सकता है की वृक्ष ही हमारे जीवनदाता है | वृक्ष हमें ऑक्सीजन, ईंधन, भोजन, फल, फूल सभी प्रदान करते हैं |

वृक्षों का महत्व हमारे जीवन में प्राचीन काल से रहा है | वृक्ष हम सब के लिए उपयोगी है और इस धरती पर जीवन जीने के लिए जरुरी है | वृक्ष हमें प्रकृति द्वारा दिया गया अनमोल उपहार है | वृक्षों पर ही मनुष्य, पशु-पक्षी सभी निर्भर है | वृक्षों के कारण ही किसी भी उपयोगी आधारभूत आवश्यकताओं को पूरा करने के संसाधन प्राप्त होते हैं |

वृक्ष ही हमारा सबसे घनिष्ट मित्र है यह प्रकृति की वह देन है जिसका कोई विकल्प उपलब्ध नहीं है | वृक्ष केवल हमें ही लाभ नहीं पहुँचाता है बल्कि आने वाली कई पीढ़ियों को लाभ पहुँचाता है | ब्रह्माण्ड में बहुत सारे ग्रह हैं लेकिन उन सभी ग्रहों में पृथ्वी ही एकमात्र ऐसा ग्रह है जिस पर जीवन संभव है लेकिन यह वृक्षों के कारण ही संभव है |

वृक्ष प्रकृति के सुंदर और उपयोगी उपहार है | वृक्षों से ही पर्यावरण का निर्माण होता है, जिनसे वायुमंडल में वर्षा होती है | वृक्ष भूमि को उपजाऊ बनाने में मदद करते हैं और उपजाऊ भूमि से अच्छी फसल मिलती है | पेड़ कार्बन डाइऑक्साइड अवशोषित और हमारे द्वारा आवश्यक ऑक्सीजन को बाहर निकालते हैं |

हमारे जीवन में वृक्षों का महत्व अधिक है यह हमारे देश की प्राकृतिक सम्पदा हैं | वृक्षों के झुंड को जंगल के नाम से जाना जाता है | वृक्ष हमें कच्ची सामग्री से रबड़, इलायची, मसाले, उपयोगी जड़ी-बूटियां और फल-फूलों और उद्योगों के लिए लकड़ी प्रदान करते हैं | वृक्ष बाढ़ से भूमि की कटाव को रोकते हैं | वृक्षों के ठंडे और शुद्ध हवा से आँखों को सुकून मिलता है |

वृक्ष विभिन्न तरीकों से हमारी रक्षा करते हैं | वृक्ष हमें औषधीय जड़ी बूटियों, फीता, रबर, तेल और कई अन्य उपयोगी चीजें प्रदान करते हैं |

वृक्षों से हमें हवा, पानी, खाने-पीने की सामग्री,  ईंधन, वस्त्र, जानवरों का चारा अन्य कार्यों में प्रयोग करने के लिए लकड़ी हमें वृक्षों से ही मिलता है | वृक्ष पर्यावरण से कार्बन डाईऑक्साईड लेकर बदले में ऑक्सीजन देते हैं |

वृक्ष गर्म धुप में हमें छाया देते हैं इनमें ही जीवधारियों के प्राण बसते हैं |  वृक्ष धरती की हरियाली एवं शोभा को बढ़ाते हैं | वृक्ष फल, फूल, और आपूर्ति जीवन-बचत औषधियों के स्रोत हैं |

वृक्ष भू-क्षरण को रोकते हैं और हमें प्रदुषण से बचाते हैं | इस प्रकार वृक्ष पारिस्थितिक संतुलन को बनाये रखते हैं |

वृक्ष मिट्टी को मजबुती से पकड़ कर रखते हैं, जिससे बाढ आने मिट्टी का कटाव नहीं होता है | वृक्ष पशु पक्षी और मनुष्य के लिए भोजन प्रदान करते हैं | वृक्षों की लकड़ियों से फर्नीचर बनाया जाता है |

Updated: फ़रवरी 1, 2020 — 11:19 पूर्वाह्न

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *