समय प्रबंधन किसे कहा जाता है :
समय संसार की सबसे अमूल्य वस्तु है जो एक बार खो जानें पर दुबारा नहीं मिलता है | समय सफलता की कुंजी है, अपने अलग-अलग कार्यों को करने के लिए लगाए गए समय और उनको करने के लिए क्रम को सोंच विचार कर करना ही समय का प्रबंधन कहलाता है |
भूमिका
समय बहुत ही कीमती चीज है यदि समय होते हुए हम समय का प्रबंधन नहीं किये तो पुरे जीवन भर कुछ हाँसिल नहीं कर सकते क्योंकि हमारे जीवन में समय का सबसे अधिक होता है | समय बहुत ही बलवान होता है यह किसी का दास नहीं है |
समय के महत्व को न पहचाननें वाला व्यक्ति अपना सत्यानाश करता है | समय निरंतर अपने गति से चलता है यह किसी का प्रतीक्षा नहीं करता है | इसलिए हमें समय के महत्व को समझते हुए समय के अनुसार अपना कार्य करना चाहिए |
समय का उपयोग
समय प्रबंधन समय का कुशलतापूर्वक उपयोग करने की क्षमता है | समय प्रबंधन से दक्षता मिलती है और उत्पादकता बढ़ती है और सभी कार्य सही समय पर पूरा होता है |
ज़िन्दगी में इच्छाएँ बहुत है लेकिन साकार करने के लिए समय अनुकूल नहीं है | समय का अभाव जीवन में कई स्तर पर हम महसूस करते हैं और समय को पहचान नहीं पाते हैं |
प्रकृति की दृष्टि से समय प्रबंधन
समय का प्रबंधन प्रकृति से स्पष्ट समझा जा सकता है क्योंकि समय का कालचक्र प्रकृति में नियमित है | क्योंकि दिन-रात ऋतुओं का समय पर आना जाना रहता है | यदि कहीं अनियमितता होती है तो विनाश की लीला भी प्रकृति सीखा देती है | समय के उपेक्षा करने पर विजय का पासा पराजय में पलट जाता है |
समय प्रबंधन के लिए स्वंय का मूल्यांकन करना चाहिए जैसे अपने दैनिक कार्य को एक डायरी में लिखें इससे आपको पता चलेगा की आप कितना समय आप अपने उपयोगी कार्य में दे रहे हैं और कितना समय आप अपने अनुपयोगी कार्य में देते हैं |
आप अपने किसी भी कार्य को करने के लिए एक योजना बनाये और उस योजना के अनुसार सही समय पर अपने किसी भी कार्य का निष्पादन करना चाहिए | इसके लिए डायरी में लिखे जाने वाले कार्य की भी सूचि बनाकर उसी क्रम के अनुसार अपने कार्य को करते जाएँ |
छात्रों के लिए समय का महत्व
छात्रों के जीवन में समय का महत्व सबसे अधिक होता है जैसे की परिणाम फल में एक अंक कम आ जाने से छात्र को समय का महत्व पता चल जाता है और उस समय वह सोचता कि काश अच्छी मेहनत किया होता तो आगे बढ़ जाता|
छात्र के 1 मिनट लेट हो जाने से उसकी स्कूल बस भी छूट जाती है। छात्र के एक मिनट लेट हो जाने से उसके स्कूल की बस चली जाती है |
निष्कर्ष :
आलस्य समय प्रबंधन का बहुत बड़ा शत्रु है | इसलिए अपने किसी भी कार्य को मन लगाकर और सतर्कतापूर्वक करना चाहिए |