प्रस्तावना:
अपना भारत देश बहुत बड़ा है | देश में अलग अलग जात, धर्म, और पंथ के लोग रहते है | भारत देश की प्रमुख विशेषता है विविधता में एकता | अपने भारत देश के संविधान में हर एक व्यक्ति को अपना अपना हक दिया गया है |
आज कल के युग में व्यक्ति के बीच एकता बहुत कम रहती है | हमारे देश की अदभूत भिन्न भिन्न संस्कृतियों को देखकर कई देश स्तब्ध रह जाते है | अत: इस देश की एकीकरण को तोड़ने की अलग-अलग प्रयास किए जाते है | अपने भारत देश की रक्षा करना यह एक भारतीय सैनिक/नागरिक की जिम्मेदारी है ।
आतंकवाद शब्द का अर्थ –
आतंकवाद किसे कहते है – आतंकवाद दो शब्द से तैयार होता है – आतंकवाद = आतंक + वाद | आतंक का अर्थ भय या डर और वाद का होता है पद्धति | आतंकवाद यह शब्द आतंक से बना हुआ है| आतंकवाद की कोई सीमा, देश,राज्य या क्षेत्र नहीं होता है आतंकवाद के कारण जीवन असफल बन गया है।
आतंकवाद का विस्तार
आतंकवादी भोले भोले बच्चे, स्त्रियों और जवानो की हत्या करते है। आतंकवाद कम करने के लिए भारतीय जवान अपने देश के लिए जान की बाजी लगाते है। आतंकवादी रेलगाड़ियों,सिनेमाघर, होटेल, भीड़ वाले इलाकों में बम्ब विस्फोट द्वारा आतंक फैलाना एक मामूली घटना बन गयी है। आतंकवादियों की एक संघटना भी रहती है।
आतंक फ़ैलाने से उनको कुछ मिलता नहीं है लेकिन हानि तो होती है। कोई भी नैराश्य की भावना मन में रखकर उसका बदला पूरा करने के लिए आतंक फैलते है। जिस देश में रक्षा करने वाला ही भक्षक बन जाये तो वहा आतंक विस्तार ज्यादा से ज्यादा बढ़ता ही जायेगा। भारत देश का हर नागरिक आतंकवाद का विरोधी है।
देश में आतंकवाद की समस्या
आतंकवाद का मतलब होता है की भारत देश में आतंक के स्थिति को निर्माण करना। देश में आतंकवाद निर्माण करने के लिए हिंसात्मक तरीके अपनाएं जाते है। उसकी वजह से सरकार देश को विकसित करने के लिए कोई काम नही कर सकता है | पुरे देश में आतंकवाद एक राष्ट्रिय और आंतरराष्ट्रिय स्तर पर एक बहुत बड़ी समस्या बन चुकी है |
कई देशों में नक्शलवादी लोग जनता में आतंकवाद निर्माण करने की कोशिश करते है | इस वक्त पंजाब और कश्मीर में दो जगह पे आतंकवाद ज्यादा है | भारत में २००८ में ताज होटल और नरीमन हाउस इस जगह बहुत बड़ा आतंकवादी हमला हुआ था | इस हादसे में बहुत लोगो की जान भी चली गयी थी| भारत के जवान इस हादसे में शहीद हो गए थे | उस हमले में भारत के कई जिन्दगियों को तबाह हो गयी और बहुत आर्थिक हानी भी हो गयी |
आतंकवाद फैलाने के कारण
भारत देश में आतंकवाद फ़ैलाने के बहुत कारण है | आतंकवाद फ़ैलाने की समस्या कई पिछले एक दशक से शुरू हुई है | पिछले दस साल पहिले छोटे छोटे मामले सामने आते थे लेकिन आज के दुनिया में यह समस्या बहुत बढ़ गयी है | गरीबी, बेरोजगारी और धार्मिक उन्माद यह सब आतंकवाद निर्माण होने के कारन है | कई लोगो के बीच में धर्मो के नाम पर झगडे होते है |
निष्कर्ष
इस आतंकवादी को ख़तम करने के लिए हर एक व्यक्ति को मिल जुलकर रहना जरुरी है | इस देश में का आतकंवाद कम करना चाहिए |