प्रस्तावना :
स्वच्छ भारत अभियान को स्वच्छता अभियान और स्वच्छ अभियान मिशन भी कहा जाता है | यह भारत सरकार के द्वारा चलाया गया एक मिशन है | स्वच्छता का अर्थ होता है – सभी जगह को अच्छे से साफ करना |
यह अभियान राष्ट्रीय स्तर तक चलाया जाता है | स्वच्छ भारत अभियान की शुरुवात शहरो के गाओ की साफ सफाई करने के लिए की गयी है | इस अभियान के द्वारा सभी जगह की साफ सफाई की जाती है |
स्वच्छ भारत अभियान का आरम्भ
स्वच्छ भारत अभियान का आरम्भ देश के प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदीजी के द्वारा २ अक्टूबर २०१४ को महात्मा गांधीजी के जयंती पर शुरू किया गया था | महात्मा गांधीजी के जन्म दिवस के अवसर पर भारत सरकारने इस मिशन की शुरुवात की है |
नागरिकों का कर्तव्य
हर एक नागरिक का कर्तव्य है की इस देश को स्वच्छ रखे | देश को साफ रखना हर एक नागरिक की जिम्मेदारी होती है |
इस स्वच्छ भारत अभियान को सफलता पूर्वक बनाने के लिए हर एक नागरिक को इस मिशन में सहभाग लेना होगा |
स्वच्छता का महत्त्व
नरेन्द्र मोदीजी ने इस अभियान के द्वारा लोगो को साफ सफाई के बारे में बताया है | उन्होंने है एक इन्सान के मन स्वच्छता के बारे जागरूकता निर्माण की है | जब सभी लोग स्वच्छता रखेंगे तभी तो अपना भारत देश स्वच्छ और सुन्दर देश बन सकता है |
नरेन्द्र मोदीजी ने इस भारत देश को स्वच्छ और स्वच्छ भारत अभियान को सफलतापूर्वक बनाने के लिए विविध कलां, संस्कृति, साहित्य और खेल इस माध्यम से लोगों जोड़ा ताकि सभी लोगो को स्वच्छता का महत्त्व पता चले |
अभियान का उद्देश
स्वच्छ भारत अभियान यह एक राष्ट्रीय स्तर का अभियान माना गया है | इस अभियान का मुख्य उद्देश पुरे देश को साफ सुथरा रखना यही है |
इस अभियान का सबसे मुख्य उद्देश है की हमारे भारत देश का कोना कोना साफ रखना |
सभी गाँव में या शहरो में सभी लोगो के लिए शौचालय का निर्माण करके देना |
इस शहर और गाँव के सभी रस्ते साफ रखे | हर जगह पे कूड़ेदान रखने चाहिए |
निष्कर्ष :
हमारे देश का विकास करना है तो हम सभी को स्वच्छता रखनी होगी | ऐसा मन जाता है की जहा स्वच्छता होती है वहा पे लक्ष्मी का निवास रहता है | इसलिए हम सभी को हर जगह साफ रखनी होगी |