प्रस्तावना:
स्वच्छ भारत अभियान यह भारत सरकार के द्वारा शुरू किया गया यह एक अभियान हैं | इस अभियान की शुरुवात लोगों को स्वच्छता के प्रति जागरूक करने के लिए की थी | मनुष्य को स्वच्छता सिर्फ अपने घरों तक के लिए ही जरुरी नहीं हैं बल्कि उसके साथ साथ हमारा देश भी पूर्ण रूप से स्वच्छ होना चाहिए | इसलिए स्वच्छ भारत अभियान की शुरुवात शहरों सेलेकर गावों तक शुरू की हैं |
स्वच्छ भारत अभियान की शुरुवात
हमारे देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने इस स्वच्छ भारत अभियान की शुरुवात २ अक्टूबर २०१४ को महात्मा गाँधी के जयंती पर की हैं |
इस अभियान को स्वच्छता अभियान और स्वच्छ भारत मिशन भी कहाँ जाता हैं | इस अभियान के द्वारा सभी लोगों को जोड़ने के लिए नरेन्द्र मोदीजी ने इस अभियान को शुरू किया |
स्वच्छता की जरुरत
सभी लोगों स्वच्छता के प्रति जागरूक करके उन्हें हर दिन साफ सफाई करनी होगी | उन सभी लोगों को भौतिक, मानसिक, शारीरिक और बौद्धिक कल्याण के लिए स्वच्छता होनी बहुत जरुरी हैं | हर एक मनुष्य को स्वच्छ रहना होगा और देश, समाज और घर को स्वच्छ रखना होगा | तभी मनुष्य बिमारी से मुक्त रहेगा |
कई लोग खुले जगह पर शौच करने जाते हैं | इसके कारण बहुत गंदगी हो जाती हैं और बहुत सारी बीमारी फैलती हैं | इसलिए सरकार ने हर एक घर के लिए शौचालय का निर्माण करके दिया हैं | हर किसी के घर में शौचालय होना बहुत जरुरी हैं |
स्वच्छ भारत अभियान
स्वच्छ भारत अभियान के द्वारा हर एक स्कूल में भी स्वच्छता लाना हैं | सभी लोगों को स्वच्छता के प्रति जागरूक करने के लिए अन्य प्रकार की स्वच्छता पर कार्यक्रम आयोजित किये जाते हैं |
इसके द्वारा स्कूल में निबंध लेखन, चर्चा, चित्रकारी, स्वच्छता पर नाटक और अन्य कार्यक्रमों का आयोजन किया जाता हैं |
अभियान का मुख्य उद्देश
इस अभियान का मुख्य उदेश यह होता हैं की, देश का हर एक कोना कोना साफ होना चाहिए |
खुले जगह पर शौच नही करना चाहिए | हर एक गाँव और शहरों में शौचालय बनवाना चाहिए |
शहर और गाव की हर एक सड़क और गली साफ होनी चाहिए |
हर एक गली में कचरा फेकने के लिए कचरा पेटी रखना चाहिए |
देश को स्वच्छ रखने के लिए उपाय
हर एक घर में शौचालय बनवाने होंगे |
सभी लोगों में साफ सफाई के बारे में जागरूकता फैलानी चाहिए |
उद्योग धंधों को चलाने वाले लोगों को जागरूक करना होगा |
पर्यावरण पर होने गंभीर परिणाम और गंदगी के बारे में सभी लोगों को बताना होगा |
मनुष्य को किसी भी जगह पर कचरा नहीं फेंककर सिर्फ कचरा पेटी में फेकना चाहिए |
निष्कर्ष:
स्वच्छता यह सभी के लिए बहुत जरुरी हैं | यदि हम देश को सुरक्षित और स्वच्छ रखना चाहते हैं स्वच्छता के महत्व को समझकर हर एक जगह पर साफ सफाई करनी होगी |
तभी हमारा देश एक सुंदर और स्वच्छ देश बन पायेगा | देश को हरा- भरा बनाने के लिए स्वच्छ भारत अभियान यह बहुत अच्छा कदम हैं |