प्रस्तावना:
स्वच्छ भारत अभियान यह हमारे देश को पूर्ण रूप से साफ – सुथरा करने के लिए देश के प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी इनके द्वारा चलाया गया अभियान हैं |
स्वच्छ भारत अभियान यह एक महत्वपूर्ण विषय हैं, क्योंकी इस अभियान के द्वारा सभी बच्चों और व्यक्ति को स्वच्छता के बारे में जानकारी होना बहुत आवश्यक हैं | इसलिए इस अभियान की शुरुआत की गयी हैं |
स्वच्छ भारत अभियान की शुरुआत
स्वच्छ भारत अभियान इस अभियान को अलग – अलग नामों से जाना जाता हैं | जैसे की स्वच्छ भारत मिशन और स्वच्छता अभियान भी कहा जाता हैं | इस अभियान की शुरुआत हमारे देश के प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी इन्होंने महात्मा गांधी जयंती २ अक्टूबर, २०१४ को की थी |
उन्होंने अपने देश के छवि को बदलने के लिए नरेन्द्र मोदीजी ने सभी लोगों को इस मोहिम के साथ जोड़ने के लिए जन आंदोलन करके इस अभियान की शुरुआत की थी |
गांधीजी का सपना
हमारे देश के राष्ट्रपिता महात्मा गांधी का एक सपना था की, सभी नागरिकों को एक साथ मिलकर इस देश को साफ – सुथरा रखना | महात्मा गांधी जिस आश्रम में रहते थे वहा सुबह ४ बजे उठकर साफ – सफाई करते थे | उन्होंने स्वतंत्रता से पहले स्वच्छ रहना और स्वच्छता को ईश्वर भक्ति के समान मानते थे |
स्वच्छता की आवश्यकता
मनुष्य को स्वच्छता यह अपने घर – सड़क तक ही करनी जरुरी नहीं हैं | यह हमारे देश और राष्ट्र के लिए भी बहुत आवश्यक होती हैं | इस अभियान की शुरुआत देश और हर एक गल्ली को साफ करने के लिए की गयी हैं |
इसके तहत शौचालयों का निर्माण भी किया गया हैं | इस देश में रहने वाले हर एक व्यक्ति के घर में शौचालय होना बहुत जरुरी हैं |
स्वच्छ भारत अभियान का मुख्य उद्देश्य
इस स्वच्छ भारत अभियान का मुख्य उद्देश हैं की, देश का हर एक कोना – कोना साफ होना चाहिए |
लोगों को बाहर शौच करने के लिए प्रतिबंध लगाना चाहिए |
देश के शहरी और ग्रामीण भागों में शौचालय का निर्माण करना चाहिए |
हर गाँव और शहर की सड़क और गल्ली साफ – सुथरी होनी चाहिए |
स्वच्छता के बारे में सभी लोगों में जागरूकता फैलानी चाहिए |
स्वच्छ भारत अभियान
स्वच्छ भारत अभियान यह एक राष्ट्रीय मुहीम हैं जो सरकार के द्वारा चलायी गयी हैं | सभी लोगों को स्वस्थ और सुखी जीवन जीने के लिए महात्मा गांधीजी के स्वच्छ भारत के सपने को पूरा करने के लिए आगे बढाया गया हैं | इसलिए पुरे देश में यह अभियान महात्मा गांधी जी के जन्म दिवस पर शुरू किया गया हैं |
निष्कर्ष:
स्वच्छता यह सभी के लिए बहुत जरुरी होती हैं | हम सभी लोगों को अपने देश को भी साफ – सुथरा रखना चाहिए | अगर हमारा देश पूर्ण रूप से साफ – सुथरा रहेगा तो अन्य विदेशों की तरह सुंदर दिखेगा |
हम सभी लोगों को स्वच्छता को अपनाना चाहिए और देश औए स्वस्थ समाज का निर्माण करना चाहिए | अगर हमारा देश साफ – सुथरा रहेगा तो देश का हर एक नागरिक स्वस्थ रहेगा |