स्वच्छ भारत अभियान पर निबंध ५०० शब्दों में – पढ़े यहाँ Swachh Bharat Abhiyan Essay In Hindi 500 Words

प्रस्तावना:

स्वच्छ भारत अभियान यह भारत सरकार के द्वारा चलाया गया एक सफाई अभियान हैं | इस अभियान को स्वच्छ भारत अभियान, स्वच्छता अभियान और स्वच्छ भारत मिशन भी कहा जाता हैं | इस अभियान के द्वारा शौचालय का निर्माण करना, ग्रामीण भागों में स्वच्छता के कार्यक्रमों को बढ़ावा देना, हर एक गल्ली और सड़कों की साफ – सफाई करना इत्यादि |

स्वच्छ भारत अभियान की शुरुवात

हमारे देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने इस स्वच्छ भारत अभियान की शुरुवात महात्मा गाँधी जयंती निर्मिती २ अक्टूबर, २०१४ को की थी |

महात्मा गांधी जी का सपना

महात्मा गांधीजी ने देश के आज़ादी के पहले एक सपना देखा था की, हमारा देश अन्य देशों की तरह साफ – सुथरा रहे | लेकिन किसी कारण की वजह से उनका सपना पूरा नहीं हुआ |

इसलिए नरेंद्र मोदी ने उनके सपने को पूरा करने के लिए उनके जयंती के दिवस पर ‘स्वच्छ भारत अभियान’ की शुरुवात की |

स्वच्छता की आवश्यकता

मानसिक, भौतिक, सामाजिक और बौद्धिक कल्याण के लिए सभी लोगों में इसकी जागरूकता फैलानी जरुरी हैं | इस देश में रहने वाले हर एक व्यक्ति के घर पे शौचालय होना बहुत जरुरी हैं | व्यक्ति को खुले शौच करने पर प्रतिबंध लगाना भी बहुत जरुरी हैं |

हमारे देश को हरियाली युक्त बनाने और स्वच्छ रखने के लिए यह एक बहुत ही आवश्यक हैं | भारत देश में रहने वाले हर एक व्यक्ति की जिम्मेदारी हैं की, हमारे देश को स्वच्छ देश बनाना |

स्वच्छ भारत अभियान का मुख्य उद्देश्य

स्वच्छ भारत अभियान का मुख्य उद्देश हैं की, देश का हर कोना – कोना साफ होना चाहिए |

लोगों को बाहर शौच करने के लिए रोकना चाहिए |

हमारे देश में ग्रामीण भागों और शहरी भागों में शौचालय का निर्माण करवाना चाहिए |

गाव और शहर की हर एक सड़क और गल्ली साफ – सुथरी होनी चाहिए |

हर एक गल्ली में कम से कम कचरा पात्र रखना जरुरी हैं |

देश को स्वच्छ रखने के उपाय

सभी लोगों में साफ – सफाई और स्वच्छता के बारे में जागरूकता फैलानी चाहिए |

शिक्षा के प्रचार को बढ़ावा देना चाहिए |

हर एक गाँव तक साफ – सफाई का संदेश पहुँचाना चाहिए |

लोगों की गंदगी के दुष्परिणाम बताने चाहिए और गंदगी के कारण बहुत सारी बीमारियां फ़ैल जाती हैं |

हमें उद्योग धंधे चलने वाले लोगों में जागरूकता फैलानी चाहिए और अपने स्वार्थ को पूरा करने के लिए वातावरण बहुत प्रदूषित हो रहा हैं |

हमें कचरे का निस्तारण सही से करना चाहिए | उसे इधर – उधर फेकना नहीं चाहिए |

निष्कर्ष:

हमारे देश को हरा – भरा करने के लिए स्वच्छ भारत अभियान यह एक बहुत ही अच्छा कदम हैं | हम सभी लोगों को स्वच्छता को अपनाकर एक स्वस्थ देश और स्वस्थ समाज का निर्माण करना चाहिए |

उसकी वजह से देश का हर एक नागरिक स्वस्थ रहेगा | अगर देश का हर एक नागरिक इस अभियान को अपनी जिम्मेदारी से लेगा तभी स्वच्छ भारत अभियान पूरी तरह से सफल हो सकता हैं |

Updated: मई 21, 2019 — 4:47 पूर्वाह्न

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *