प्रस्तावना :
भारतीय मूल की अंतरिक्ष वैज्ञानिक सुनीता विलियम्स का नाम आज कौन नहीं जनता है | सुनीता विलियम्स एक असाधारण महिला जिनके नाम में अनेक रिकार्ड दर्ज हो चुके हैं | सुनीता विलियम्स ने अंतरिक्ष की यात्रा कर केवल भारत को गौरवन्वित नहीं किया है | बल्कि लड़कियों के लिए मिसाल भी कायम की है |
भारत को गौरवन्वित करने वाली महिला
सुनीता विलियम्स अपनी मेहनत और सच्ची लगन के बल पर आज इस मुकाम को हांसिल किया और पूरी दुनिया में अपनी एक पहचान बनाई है | भारत में जन्मी कल्पना चावला के बाद भारतीय मूल की सुनीता विलियम्स ने सफलता पूर्वक अंतरिक्ष यात्रा पूर्ण करके भारत को गौरवन्वित किया है |
सुनीता विलियम्स का जन्म
सुनीता विलियम्स का जन्म १३ सितंबर सन १९६५ में अमेरिका के ओहियो राज्य के यूक्लिड शहर में हुआ था | सुनीता विलियम्स पूरा नाम सुनीता लिन पांड्या विलियम है |
सुनीता विलियम्स पिता का नाम डॉ दीपक पांड्या (एम.डी) है और माता का नाम बोनी पांड्या है | सुनीता विलियम्स के पिता डॉक्टर होनें के साथ-साथ एक जानें-मानें तांत्रिकी विज्ञानी है |
सुनीता विलियम्स का परिवार
सुनीता विलियम्स के पिता मूल रूप से भारत के गुजरात के रहने वाले हैं | गुजरात के मेहसाणा जिले में स्थित झुलासन उनका पैतृक गाँव है | सुनीता विलियम्स के पिता डॉ दीपक पांड्या सन १९६४ में भारत से अमेरिका चले गए थे |
उनकी माता उर्सुलिन बोनी पांड्या स्लोवेन अमेरिकी मूल की हैं | तीन भाइयों और बहनों में से सुनीता सबसे छोटी हैं | उनके भाई का नाम जय थॉमस पांड्या जो उनसे चार साल बड़े हैं और उनकी बहन डायना एन पांड्या तीन साल बड़ी हैं |
प्रारंभिक जीवन
जब वे एक वर्ष की थी तभी उनके पिता अहमदाबाद से अमेरिका के बोस्टन में जाकर बस गए थे | ;लेकिन बच्चे अपने दादा-दादी और सभी परिवारों को छोड़कर खुश नहीं थे | परिवार ने ही सुनीता विलियम्स के पिता को उनकर चिकित्सा पेशे में प्रोत्साहित किया |
शिक्षा
सुनीता विलियम्स ने मैसाचुसेट्स से हाई स्कूल पास करने के बाद सन १९८३ में स्नातक की डिग्री प्राप्त की | इसके बाद उन्होंने १९८७ में यूनाइटेड स्टेटस नेवल अकडेमी से भौतिक विज्ञान से स्नातक किया |
विवाह
सुनीता विलियम्स का विवाह माइकल जे. विलियम्स से हुई | माइकल जे. विलियम्स नौसेना पोत चालक, हेलीकाप्टर पायलट, परीक्षण पायलट, पेशेवर नौसैनिक, गोताखोर, तैराक, धर्मार्थ धन जुटाने वाली, पशु-प्रेमी, मैराथन धावक, अंतरिक्ष यात्री और विश्व-कीर्तिमान धारक हैं |
कार्यक्षेत्र
सुनीता विलियम्स भारतीय मूल की अमेरिकी अंतरिक्ष यात्री और अमेरिकी नौसेना अधिकारी हैं | वह अमेरिकी अंतरिक्ष एजेंसी नासा के जरिये अंतरिक्ष में यात्रा करने वाली भारतीय मूल की दूसरी महिला है |
जून १९९८ में उनका अमेरिकी की अंतरिक्ष एजेंसी नासा में चयन और प्रशिक्षण हुआ | २००७ में सुनीता विलियम्स भारत का भी दौरा किया | वे अभी तक कुल २७७० उड़ानें भरी हैं |
सम्मान और पुरस्कार :
सन २००८ में भारत सरकार द्वारा विज्ञान और अभियांत्रिकी के क्षेत्र में पद्म भूषण से सम्मानित किया गया था |