प्रस्तावना:
स्टार्ट अप इंडिया स्टैंड अप इंडिया यह देश के प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदीजी के द्वारा शुरू की गयी एक मुहीम हैं | इस योजना के तहत भारतीय युवाओं को नौकरी प्रदान करना | स्वतंत्र दिवस के अवसर पर यानि १५ अगस्त, २०१५ को देश के सभी लोगों को सूचित किया था | इस योजना के द्वारा लोगों को उद्योग शुरू करने के लिए सहायता की जाएगी |
स्टार्ट अप इंडिया की शुरुवात
स्टार्ट अप इंडिया इस योजना की शुरुवात देश के प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदीजी ने १६ जनवरी २०१६ को इस अभियान की शुरुवात की थी |
यह योजना सभी लोगों के लिए एक सबसे बड़ी योजना हैं | जो व्यक्ति उद्योग शुरू करना चाहता हैं उसे इस योजना के माध्यम से मदद की जाएगी |
स्टार्ट अप इंडिया का मुख्य उद्देश
स्टार्ट अप इंडिया इस योजना का मुख्य उद्देश्य यह है की, सभी लोगों के लिए रोजगार दिलाना और देश का आर्थिक विकास करने के बढ़ावा देना यही हैं | जो शिक्षित युवा हैं और वो किसी भी व्यापार के क्षेत्र में शामिल नहीं हैं, उन्हें प्रोत्साहित करेगी |
जो लोग अपना व्यवसाय शुरू करना चाहते हैं उन लोगों के लिए यह बहुत ही आसान प्रक्रिया हैं | जिसकी वजह से लोगों को अपना व्यवसाय करना बहुत आसान हो जायेगा |
यह योजना मुख्य रूप से दलित और आदिवासी और महिलाओं के लिए हैं | ताकि यह लोग अपना उद्योग शुरू कर सके |
बेरोजगारी की समस्या
इस योजना की शुरुवात छोटे शहर और गाँव के लोगों के लिए शुरू की गयी हैं | क्यों की देश के ज्यादातर लोग यह बेरोजगार हैं | बेरोजगारी की समस्या दूर करने के लिए इस योजना की शुरुवात की गयी हैं |
इस योजना के द्वारा लोग छोटा या बड़ा उद्योग शुरू करके उनको रोजगार प्राप्त हो सके | इस योजना का सबसे ज्यादा फायदा अनुसूचित जाती वाले लोगों को और महिलाओं होगा |
स्टार्ट अप इंडिया एक प्रक्रिया
इस योजना के लिए सरकार ने हर एक साल के लिए २५०० करोड़ का बजट जारी किया हैं | जो लोग नए उद्योग शुरू करेंगे उनको तीन साल तक इनकम टैक्स की छुट दी गयी हैं |
वो लोग तीन साल तक बिना पुलिस जाँच के काम कर सकते हैं | इस योजना के माध्यम से लोगों को १० लाख से १०० लाख तक लोन दिया जायेगा और वो लोग सात साल के लिए होगा |
निष्कर्ष:
यह सरकार के द्वारा चलाई गयी सबसे अच्छी मुहीम हैं | इस योजना ने लोगों को रोजगार प्राप्त करके उन्हें विकसित होने के लिए सहायता की हैं |
जिसके कारण हमारे देश का भी विकास हुआ और उसके साथ – साथ देश की अर्थव्यवस्था भी मजबूत हो गयी हैं | यह योजना सभी के लिए भुत ही लाभदायक और कल्याणकारी हैं |