खेल पर निबंध – पढ़े यहाँ Sports Essay In Hindi

प्रस्तावना :

खेल हमारे जीवन का अहम हिस्सा है, और यह हमारी शारीरिक और मानसिक दोनों ही विकास के स्रोत हैं | खेल हमारे शरीर में परिसंचरण में सहायक है | खेल व्यायाम का सबसे अच्छा साधन माना जाता है | खेल ही हमारे शरीर को हस्ट-पुस्ट, गतिशील एवं स्फूर्ति प्रदान करता है |

खेल शारीरिक और मानसिक तंदुरुस्ती को सुधारनें के लिए बहुत ही महत्वपूर्ण तरीका है | विश्व में खेल का महत्व आज से नहीं हैं | इतिहास में इसका मूल्य व्यक्ति के जीवन में समझनें का प्रयास किया गया है |

खेल का महत्व

खेल व्यक्ति के शारीरिक और मानसिक विकास में मदद करता है | व्यक्ति के किसी भी तनावपूर्ण स्थिति को दूर करने में सहायक रुप बनता है और व्यक्ति के अंदर नया साहस और स्फूर्ति लाता है |

आज के आधुनिक और प्रगतिशील युग में मानव जल्द ही अपना विकास करना चाहता है | मानव समय के साथ इतनी तेजी में दौड़ लगाता है, की व्यक्ति अपना शारीरिक और मानसिक संतुलन को संभाल नहीं पाता है |

ऐसे समय में फिर वह अपना संतुलन लाने के लिये वह खेलों की तरफ जाता है | क्योंकि खेल को किसी भी उम्र का व्यक्ति खेल सकता है | एक सफल व्यक्ति के लिये स्वास्थ्य शरीर का होना बहुत ही जरुरी है | व्यक्ति की मानसिक विकास का शुरुआत स्कूल के दिनों से ही प्रारंभ हो जाती है |

शारीरिक विकास के लिये व्यायाम जरुरी है जो हमें खेलों के माध्यम से प्राप्त होता है | खेल को भारतीय संस्कृति एवं एकता का प्रतिक भी कहा जाता है | क्योंकि इनमें कोई भी जाति, भाषा और धर्म का विरोध नहीं किया जाता है | खेल को किसी भी धर्म का व्यक्ति खेल सकता है |

खेल के प्रकार

खेल के कई प्रकार के होते हैं, जिन्हें दो भागों में बाँटा गया है | इनडोर और आउटडोर जैसे की इनडोर मतलब घरों में खेला जानें वाला खेल जैसे ताश, लूडो, कैरम, सापसीढ़ी आदि मनोरंजन के साथ-साथ बोधिक विकास में सहायक होते हैं | और दुसरा आउटडोर मतलब घर के बहार खेल जानें वाला खेल – जैसे की क्रिकेट, फूटबॉल, हॉकी, बैडमिंटन, टेनिस, वॉलीबॉल, कबड्डी आदि शरीर को स्वस्थ बनाये रखने में लाभकारी होते हैं |

प्राचीन समय से ही खेलों को जीने का आधार माना गया है | खेल को खेलने से हमारे शरीर का विकास भी होता है और यह हमारे जीवन को सफल भी बनाता है |

सफल खिलाडी

भारत के खेल में ख्याति प्राप्त करने वाले खिलाड़ियों को अनेक पुरस्कारों से सम्मानित किया जाता है | साइना नेहवाल बेटमिंटन मे और सानिया मिर्ज़ा टेनिस मे सफलता हासिल करके अपने देश का नाम ऊँचा किया है |

निष्कर्ष :

खेल गतिविधियों को स्कूल और कॉलेजों में विद्यार्थियों के अच्छे शारीरिक, मानसिक स्वास्थ्य और खिलाडियों की भविष्य के लिए अनिवार्य कर दिया गया है | खेल उन सभी के लिए है, जो इनमें पूरी लगन के साथ शामिल होता है | खेल विशेष रूप से विद्यार्थियों के लिये बहुत ही लाभदायक है, क्योंकि खेल शारीरिक और मानसिक विकास को सहायता प्रदान करता है |

Updated: फ़रवरी 1, 2020 — 11:13 पूर्वाह्न

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *