प्रस्तावना:
कौशल विकास योजना यह भारत सरकार के द्वारा चलाई गयी एक मुहीम हैं | हमारे देश को विकसित करने के लिए इस योजना की शुरुवात की गयी हैं |
इस योजना के माध्यम से लोगों को रोजगार प्राप्त करना और लोगों को अन्य क्षेत्रों में प्रशिक्षित करके उनकी कार्य शक्ति को बढ़ावा देना हैं |
मोदीजी ने सत्ता में आने के बाद देश को एक विकसनशील राष्ट्र बनाने के लिए अन्य कार्यक्रमों और योजनाओं को शुरू किया हैं |
कौशल विकास योजना की शुरुआत
कौशल विकास योजना की शुरुवात देश के प्रधानमंत्री ने १५ जुलाई, २०१५ को आंतरराष्ट्रीय युवा कौशल दिवस के रूप में की गयी हैं | देश में नरेन्द्र मोदी जी की सरकार आते ही बहुत सारी योजनाएं चलाई गयी हैं | भारत देश के विकास के लिए कौशल विकास योजना की शुरुवात की गयी हैं |
कौशल विकास योजना
इस योजना के अनुसार युवाओं का विकास करने के लिए मौका दिया जायेगा | इसके साथ – साथ देश के औद्योगिकीकरण और आर्थिक विकास के लिए बड़ा योगदान प्राप्त हो जायेगा |
इस योजना के तहत महिलाओं और पुरुषों को विभिन्न औद्योगिक और व्यापार के कौशल के लिए प्रशिक्षित किया जायेगा | अविकसित लोगों को प्रशिक्षित करके उन्हें रोजगार प्राप्त कक्र्के देना यही इस योजना का मुख्य हेतु हैं |
कौशल विकास योजना के फायदे
हमारे देश में बहुत सारे लोगों के पास कला हैं लेकिन उनके पास पैसा नहीं हैं | उसकी वजह से वो ट्रेनिंग नहीं ले पा रहे हैं | यह योजना सभी लोगों के लिए सबसे अच्छी योजना हैं, जो हर किसी भी व्यक्ति को किसी भी क्षेत्र में ट्रेनिंग देती हैं |
जिसके कारण लोगों को रोजगार प्राप्त हो सके | जब लोग रोजगार प्राप्त करते हैं तब गरीबी खत्म हो जाती हैं | इस योजना की वजह लोगों ने नई – नई तकनीकी के बारे जाना और उन्हें प्रशिक्षण दिया गया |
जब से यह योजना देश इ शुरू हो गयी तब से भारतीय लोगों के जीवन में सुधार हो गया | बेरोजगारी की समस्या दूर हो गयी |
कौशल विकास की विशेषताएं
कौशल विकास योजना के द्वारा लोगों को प्रशिक्षित किया जाएगा और रोजगार मिलने के संभावना बढ़ जाएगी |
कौशल विकास योजना के माध्यम से लोग किसी भी क्षेत्र में प्रशिक्षण ले सकते हैं | जैसे की लोहार, फैशन डिजाईनर, कड़ी हेल्थकेयर इत्यादि |
इस योजना के तहत शिक्षण लिए हुए लोगों को कुशल जनशक्ति के मांगों को पूरा किया जायेगा |
इसके द्वारा दिए गए प्रशिक्षण को आंतरराष्ट्रीय मान्य में पूर्ण रूप से उतरेगा |
निष्कर्ष:
कौशल विकास योजना यह भारत सरकार के द्वारा चलाई गयी एक अच्छी मुहीम हैं | जिसका मुख्य उद्देश लोगों का विकास करके रोजगार प्राप्त किया जा रहा हैं | देश में की बेरोजगारी की समस्या को दूर करके लोगों की शारीरक और मानसिक विकास में सुधार करना |
इस देश का कोई भी नागरिक बेरोजगार ना रह सके | इसलिए इस योजना की शुरुवात की गयी हैं | कौशल विकास योजना के तहत लोगों को अपने जीवन में आगे बढ़ने की दिशा मिल रही हैं |