बाघ पर हिंदी में लघु निबंध – पढ़े यहाँ Short Essay On Tiger In Hindi

पस्तावना :

हमारे भारत देश का राष्ट्रिय पशु “बाघ” है इसका शरीर काफी मजबूत होता है | बाघ एक चार पैरों वाला जानवर है | बाघ स्तनधारी जानवर है क्योंकि यह मनुष्य की तरह अपने बच्चों जन्म देता है | बाघ बिल्लियों के परिवार के अंतर्गत सबसे बड़ा सदस्य और अधिक ताकतवर होता है | बाघ को जंगल और दलदली क्षेत्रों में रहते हैं |

बाघ के शरीर का रंग

बाघ के शरीर का रंग पीला और हल्का भूरा होता है जिसपर काली धारियाँ होती हैं | इसकी पूंछ लंबी होती है तथा दांत बड़े एवं पैने होते हैं | बाघ के पजों में नुकीले नाख़ून होते हैं |

बाघ की प्रजाति

बाघ की लगभग आठ प्रजातियाँ होती हैं – बंगाल टाइगर, इंडो-चाइनीज बाघ, मलायन बाघ, साइबेरियन बाघ, दक्षिणी बाघ, चीनी बाघ, सुमात्रा बाघ है |

बाघ की विशेषताएँ

बाघ एक मांसाहारी जानवर है |  यह रक्त और मांस का बहुत शौक़ीन होते है | बाघ भोजन की तलाश में घने जंगलों के गाँवो में भी आते हैं | यह किसी भी जानवर को खाते हैं | बाघ अपने मजबूत जबड़े और पंजे के माध्यम से शिकार को आसानी से पकड़ लेता है |

बाघ का भोजन

जंगली सूअर, भैंसे, हिरण, जेब्रा और अन्य जानवरों को मजबूती से पकड़ पाता है | भोजन की आवश्यकता के बिना जंगली जानवरों को को मारना बाघ की प्रकृति और शौक है | जंगल में अन्य जानवरों के सामने बाघ सबसे शक्तिशाली आउट ताकतवर होता है | इन्हीं कारणों से यह बहुत ही क्रूर और हिंसक जानवर के रूप में माना जाता है |

बाघ का संबंध

बाघ का बिल्ली के परिवार से संबंध होता है, यह बहुत बड़ी बिल्ली की भांति दिखता है | बाघ का शिकार भारत सरकार द्वारा पूर्ण रूप से प्रतिबंधित कर दी गई है | बाघ की दृष्टि मनुष्य की दृष्टि से छः गुना अधिक होता है |

सदियों पहले लोग बाघ का शिकार उनकी खाल हड्डियों के लिए किया जाता था | जिससे सरकार ने बाघ को राष्ट्रिय पशु घोषित कर दिया | हम अब बाघ को केवल चिड़ियाघर और सर्कस में ही देख सकते हैं |

बाघ कहाँ पाया जाता है

बाघ मुख्य रूप से भारत,भूटान, कोरिया, अफगानिस्तान, बांग्लादेश, कंबोडिया, इंडोनेशिया आदि देशों में पाया जाता है | लेकिन बाघ की सबसे अधिक जनसँख्या भारत के सुंदरवन के जंगलों में पाया जाता है |  बाघ को बंगाल टाइगर के रूप में भी जाना जाता है |

निष्कर्ष :

बाघ ५० से ६५ किलोमीटर प्रति घंटे की रफ़्तार से दौड़ सकता है | शरीर वजन होने के कारण यह अधिक दुरी तय नहीं कर सकता | बाघ का वजन ३५० किलो से भी अधिक होने के बाद भी यह छलांग लगाने और पानी में तैरने में माहिर होते हैं | यदि बाघ किसी जानवर को एक बार पकड़ लेता है तो  उसे छोड़ता नहीं है | बाघ की औसतन आयु लगभग २५ से ३० वर्ष का होता है |

Updated: जनवरी 28, 2020 — 12:13 अपराह्न

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *