तोता पर लघु निबंध हिंदी में – पढ़े यहाँ Short Essay On Parrot In Hindi

प्रस्तावना :

तोता एक बहुत ही अच्छा और सुंदर पक्षी तोता है | तोते को पक्षियों का पंडित भी कहा जाता है | तोता ज्यादातर हरे रंग का होता है | लोग इसे शौक से घर में पालते हैं घरों में ही बोलना सिखाते हैं | कहा जाता है, की तोता किसी की भी नक़ल करने में माहिर होता है |

मनोरंजन

जो लोग तोते को छोटे पर से ही पालते हैं वे लोग तोते को बचपन से ही बातें करना सिखाते हैं | तोता बच्चा, बूढ़ा, नौजवान सभी लोगों का मनोरंजन करता है | तोते को ज्यादातर पिंजरे में ही रखा जाता है | लेकिन ऐसा नहीं करना चाहिए क्योंकि पक्षियों आज़ाद घूमने का अधिकार होता है |

बुद्धिमान पक्षी

‘तोता’ बहुत ही बुद्धिमान पक्षी होता है | इसके पंख हरे रंग का होता है तथा तोते की एक सुंदर सी चोंच होती है जो लाल रंग की बहुत ही शुशोभित होती है | तोते के गर्दन पर काले रंग का वृत्त होता है | तोते के गर्दन पर बनी हुई वृत्त को ‘कंठ’ बोला जाता है |

शरीर रचना

तोता बेहद ही आकर्षक पक्षी होता है | तोते की आंखे काली और चमकदार होती है | इसके आँखों के चारो तरफ भूरे रंग की रिंग बनी हुई होती है | तोते की चोंच का ऊपरी भाग मुड़ा हुआ होता है |

तोता बहुत ही सुन्दर और विचित्र पक्षी होता है | तोता लगभग सभी गर्म देशों में पाया जाता है | तोता सामान्यतया पेड़ों के बिल में रहता है | तोता हरी मिर्च खाना बहुत ही पसंद करता है |

तोता मनुष्य के द्वारा पालतू बनाया जाता है | यह अपने रहने का स्थान हमेशा पेड़ों के खड्डों में बनाते हैं | तोता एकमात्र ऐसा जीव है जो अपने पंजों से भोजनअपने मुंह तक पहुंचा सकता है |

प्रजाति

पूरी दुनिया में लगभग ३५० से भी अधिक प्रजातियाँ पाई जाती हैं | तोता ज्यादातर अपने साथियों या झुंड में रहना पसंद करते हैं | तोते की आवाज बच्चों की तुलना में कर्कश भरी होती है | इसकी आवाज को एक किलोमीटर दूर से ही सुना जा सकता है | तोता बहुत ही बद्धिमान पक्षी होता है इसलिए बिना सिखाये भी यह कोई भी भाषा आसानी से बोल सकता है |

कहाँ पाया जाता है 

तोता सबसे अधिक न्यूजीलैंड और ऑस्ट्रेलिया में पाया जाता है | तोता एक शाकाहरी पक्षी हैं | तोता मुख्य रूप से भोजन में सब्जियां, फल, बीज आदि खाना अधिक पसंद करता है |  भारत में लोग तोता को राम-राम, सीताराम आदि शब्द बोलने सिखाते हैं | तोते को मनुष्य प्राचीन समय से ही पालता आ रहा है |

निष्कर्ष:

तोता को आसानी से पालतू बनाया जा सकता है | तोता सबसे ज्यादा न्यूजीलैंड और ऑस्ट्रेलिया में पाये जाते हैं | तोते की आसमान में उड़ने की गति तेज होती है | नर तोता और मादा तोता दिखने में एक जैसे ही लगते हैं | समय के साथ नर तोते की गर्दन रंगीन हो जाती है जो बेहद ही आकर्षक होती है |

Updated: January 28, 2020 — 10:41 am

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *