मोबाइल फ़ोन

मोबाईल फोन पर हिंदी में निबंध – पढ़े यहाँ Short Essay On Mobile Phone In Hindi Language

Photo of author

By hindiscreen

प्रस्तावना :

मोबाईल फोन आज के समय में सभी की जरूरत सी बन गई है | यह कुछ साल पहले था ही नहीं लेकिन अब मोबाईल फोन हर किसी की जरूरत सी बन गई है | कोई भी व्यक्ति मोबाईल फोन के बिना नहीं रह सकता है |

मोबाईल फोन तकनीक का सबसे बड़ा तरीका है | आज बढ़ती हुई तकनीक के कारण बाजार में रोजाना नए-नए फोन आ रहे हैं | यदि देखा जाए तो मोबाईल फोन हमारे जीवन का अभिन्न अंग बन चूका है | मोबाईल फोन के अविष्कार ने पूरी दुनियां में परिवर्तन लाकर रख दिया है |

कभी किसी ने सोंचा भी नहीं था की हम कहीं भी चलते हुए दुनिया के किसी भी कोनें से किसी भी व्यक्ति से बात कर पाएंगे, पहले लोग एक दूसरे से बात करने के लिए स्वंय मिलने जाते थे या फिर पत्र लिखते थे, जबकि पत्र भी पहुंचने में समय लगता था |

mobile phone आज के इस आधुनिक युग में मोबाईल फोन हर किसी की जरूरत सी बन चुकी है | वह हर समय मोबाईल फोन में ही लगा रहता है | विश्व का सबसे पहला फोन सन १९८३ में अमेरिका में बना था | जिसे मोटोरोला कंपनी ने बनाया था | विश्व में लगभग सभी लोग मोबाईल फोन का प्रयोग करते हैं |

भारत में सन १९९० के दौरान सबसे पहले मोबाइल फोन का इस्तेमाल करने की शुरुवात हुई थी | शुरुवात में जो मोबाईल फोन आये थे सभी लैंडलाइन के डिब्बे के तरह थे | उस मोबाईल फोन को एक एंटेना लगा हुआ रहता था |

Mobile Phone धीरे-धीरे सभी जगहों पर लैंडलाइन की जगह मोबाईल आया, समय के साथ-साथ मोबाईल फोन छोटे भी होते गए उसकी वजह से लोग ज्यादातर मोबाईल फोन का ही इस्तेमाल करने लगे | मोबाईल फोन से आप कहीं भी बात कर सकते हैं |

टेक्स्ट मैसेज भी भेज सकते हैं | वीडियो देख सकते हैं आप अपने किसी दूर रहने वाले रिश्तेदारों से वीडियों कॉलिंग करके बात कर सकते हैं | किसी भी चीज की खोज करने के बाद उसकी कीमत धीरे-धीरे कम होती जाती है | आज मोबाईल फोन इतना सस्ता हो गया है की, सब्जी बेचने वाला व्यक्ति हो या कोई व्यवसायी सभी के पास मोबाईल फोन हाथो-हाथ है |

mobile phone मोबाईल फोन तकनीक का सबसे बड़ा अविष्कार है और आज के समय में सबसे बड़ी जरूरत भी है | इसने संचार के माध्यम को आसान बना कर हर किसी की मुश्किलों को कम क्र दिया है | पहले जहाँ की सन्देश भेजने में कई दिन लग जाते थे अब कोई भी सुचना मौखित और लिखित दोनों ही रूप से फोन के माध्यम से भेजी जा सकती है |

मोबाईल फोन से घड़ी, कैल्कयुलेटर, अलार्म और कैमरे आदि सभी इस्तेमाल करते हैं | मोबाईल फोन से जहाँ इतना लाभ है वही कुछ हानियां भी हैं | यह हमारी देखने की शक्ति को कम कर देता है | बच्चे भी पढाई छोड़कर मोबाईल के पीछे ही भागते हैं |

Leave a Comment