प्रस्तावना:
पुरे ब्रह्मांड में सभी ग्रहों में से पृथ्वी एक ऐसा हैं, जिस पर मनुष्य को अपना जीवन जीने के लिए बहुत सारी चीजे उपलब्ध हैं | इस पृथ्वी पर मनुष्य को अपना जीवन जीना संभव हैं |
इस ग्रह पर मनुष्य अपनी हर एक जरूरतों को पूरा कर सकता हैं | इस पृथ्वी को माता माना जाता हैं | इस धरती पर जीवन जीने के लिए सबसे ज्यादा पेडों की आवश्यकता होती हैं |
पेड़ों की कटाई
मनुष्य अपनी सुख – सुविधाओं के लिए पेड़ों की कटाई करता हैं | इस धरी पर पेड़ों का सबसे ज्यादा महत्व होता हैं | पेड़ मनुष्य को फल, फुल, लकड़ी और छाया प्रदान करते हैं और शुद्ध हवा देते हैं |
पेड़ मनुष्य को जीवन जीने के लिए ऑक्सीजन देते है और कार्बन डायऑक्साइड को अवशोषित करते हैं | लेकिन मनुष्य अपना स्वार्थ पूरा करने के लिए इनकी कटाई करता हैं | पेड़ों की कटाई करने के कारण इस धरती पर हर दिन खतरा बढ़ जा रहा हैं |
प्रदूषण की समस्या
मनुष्य के द्वारा किये गए कार्यों की वजह से अन्य प्रकार का प्रदुषण होता हैं | जैसे की जल प्रदुषण, वायु प्रदुषण और भूमि प्रदुषण, ध्वनि प्रदुषण ऐसी अन्य प्रदुषण की समस्या निर्माण हो जाती हैं |
जल प्रदुषण
मनुष्य कारखानों में से निकलने वाला दूषित जल नदी – नालों में छोड़ देता है | जिसके कारण जल प्रदूषित हो जाता हैं और मनुष्य को अन्य बिमारियों का सामना करना पड़ता है |
हवा प्रदुषण (वायु प्रदुषण)
विभिन्न वाहनों और कारखानों में से निकलने वाले धुएं के कारण हवा में हानिकारक गैस मिल जाते हैं | जिसकी वजह से हवा दूषित हो जाती और हवा प्रदुषण की समस्या निर्माण हो जाती हैं | हवा दूषित होने के कारण मनुष्य को साँस लेना भी बहुत मुश्किल हो जाता हैं |
ग्लोबल वार्मिंग
ग्लोबल वार्मिंग यह एक बहुत बड़ी समस्या हैं | इस धरती पर पेड़ों की कटाई के कारण कार्बन डायऑक्साइड जैसे हानिकारक गैसों का प्रमाण बढ़ जाता हैं |
तापमान का स्तर लगातार बढ़ने के कारण ग्लोबल वार्मिंग जैसी समस्या निर्माण हो जाती हैं | इस ग्लोबल वार्मिंग समस्या निर्माण होने का मुख्य कारण ग्रीन हाउस होता हैं |
पृथ्वी बचाने के उपाय
हम सभी लोगों को पृथ्वी की रक्षा करने के लिए पेड़ों की कटाई नहीं करनी चाहिए बल्कि उसकी जगह पर ज्यादा से ज्यादा पेड़ लगाने चाहिए |
मनुष्य को प्राकृतिक संसाधनों को बचाना चाहिए | उनका इस्तेमाल ज्यादा नहीं करना चाहिए |
हमें पृथ्वी को बचाने के लिए सौर उर्जा और पवन उर्जा उपयोग करना चाहिए | तभी हमारी पृथ्वी बच सकती हैं |
मनुष्य को अन्य प्रकार के प्रदुषण को रोकना चाहिए |
पृथ्वी दिवस
इस देश में सभी लोगों को जागरूक करने के लिए २२ अप्रैल को पृथ्वी दिवस के रूप में मनाया जाता हैं | यह दिवस हमें पर्यावरण को सुरक्षित रखने के लिए प्रोत्साहित करता हैं |
निष्कर्ष:
इस धरती पर मनुष्य के साथ – साथ अन्य जीव – जंतु भी रहते है | इसलिए मनुष्य को अपने स्वार्थ के लिए पर्यावरण को नुकसान नहीं पहुँचाना चाहिए बल्कि पर्यावरण को सुरक्षित और संतुलित रखना चाहिए |