बेहतर पर्यावरण और स्वास्थ्य के लिए ईंधन की बचत पर हिंदी मे निबंध – पढ़े यहाँ Save Fuel For Better Environment And Health Essay In Hindi

भूमिका :

ईंधन एक प्राकृतिक संसाधन है जब यह एक रासायनिक या परमाणु प्रतिक्रिया से होकर गुजरता है | तब मानव उपयोगी ऊर्जा का उत्पादन होता है | ईंधन मानव जीवन को सुचारु रूप से चलने के लिए बहुत है जरुरी है | ईंधन एक ऐसा पदार्थ है जो ऑक्सीजन के साथ संयोग करके ऊष्मा उत्पन्न करता है |

महत्वपूर्ण संसाधन

कोयला, तेल, गैस जैसे जीवाश्म ईंधन प्राकृतिक संसाधन है | इनके बढ़ते उपयोग से पृथ्वी पर इनकी उपस्थिति कम होती जा रही है | यदि हम इस तरह से बिना सोंचे समझे प्राकृतिक संसाधनों का उपयोग करते रहें तो ईंधन एक दिन पूरी तरह से विलुप्त हो जाएगी |

ईंधन

ईंधन मानव द्वारा निर्मित नहीं किया जा सकता यह केवल प्राकृतिक रूप से ही उपलब्ध है | इसलिए ईंधन का उपयोग हमें विवेकपूर्ण तरीके से करना चाहिए | कोयला, लकड़ी, तेल, पेट्रोल और गैस जलाने पर यह ऊर्जा प्रदान करते हैं और हमें बेहतर जीवन के साधन उपलब्ध कराते हैं |

ग्रीन हाउस

डीजल या पेट्रोल पर चलने वाले मोटर, वाहनों से छोड़ा गया धुँआ पृथ्वी की ओजोन परत की कमी के कारण, ग्रीन हाउस प्रभाव हो रहा है और पृथ्वी का तापमान दिन प्रतिदिन बढ़ता जा रहा है | यह सब हमारे स्वास्थ्य को बुरी तरह से प्रभावित कर रहा है |

ईंधन की बचत

साथ ही यह हमारे पर्यावरण को नुक्सान पहुंचा रहा है | यही समय है की मानवता के विकास और सुरक्षा के लिए जीवाश्म ईंधन के उपयोग बंद करके ऊर्जा के वैकल्पिक स्रोतों का प्रयोग करना चाहिए | बेहतर होगा की हम अपने पर्यावरण और अच्छे स्वास्थ्य के लिए ईंधन की बचत करें |

ईंधन की बचत बेहतर पर्यावरण और अच्छे स्वास्थ्य के लिए क्यों जरुरी है 

आज बढ़ती औद्योगीकरण, मशीनरी, बिजली उपकरण और परिवहन के तेज साधन हमारे जीवन और समृद्ध के प्रतीकों में से एक बन गया है | इन सब को चलाने के लिए हम प्रतिदिन तेल और गैस का उपयोग करते हैं | डीजल और पेट्रोल से चलने वाले वाहनों से छोड़ा गया धुँआ पृथ्वी की ओजोन परत को नष्ट कर रहा है |

स्वस्थ पर्यावरण के लिए

ओजोन परत की कमी के कारण ग्रीन हाउस प्रभाव हो रहा है | यह हमारे स्वास्थ्य को बुरी तरह से प्रभावित कर रहा है | यदि हम हमारी जीवन शैली को समायोजित करने और सकारात्मक आदतों को विकसित करने के लिए हमें पर्यावरण के खिलाफ नकारात्मक प्रवृत्तियों को बदलनें और ईंधन को बचानें की तत्काल आवश्यकता है |

ईंधन के प्रकार

  • ठोस ईंधन : लकड़ी, कोयला, गोबर, कोक, लकड़ी का कोयला आदि |
  • द्रव ईंधन : पेट्रोलियम जैसे डीजल, पेट्रोल, मिट्टी का तेल, अलकतरा, एथेनॉल आदि |
  • गैस इंधन : प्राकृतिक गैस जैसे हाइड्रोजन, प्रोपेन, कोयला, गैस, जल गैस, वातन भट्ठी गैस, कोक भट्ठी गैस, दबाव प्राकृतिक गैस आदि |

निष्कर्ष:

बेहतर होगा की हम अपने पर्यावरण और अच्छे स्वास्थ्य के लिए ईंधन की बचत करें | क्योंकि जीवन का विकास होना प्राकृतिक संसाधनों की बिना असंभव है |

Updated: जनवरी 28, 2020 — 7:56 पूर्वाह्न

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *