भूमिका :
स्वच्छ भारत अभियान हमारे वर्तमान सरकार माननीय प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी द्वारा चलाया गया अभियान है | सरकार द्वारा चलाई गई यह सफाई अभियान है | इससे हमारा देश साफ़ सुथरा होने के साथ देश के आर्थिक विकास को भी सहारा मिलेगा और हर तरफ खुशहाली होगी |
गाँधी जी का सपना
भारत को स्वच्छ बनाना हमारे देश के ‘राष्ट्रपिता’ महात्मा गाँधी जी का सपना था | उनका मानना था की साफ-सफाई ईश्वर की भक्ति के बराबर है | इसलिए महात्मा गाँधी लोगों को स्वच्छता संबंधी शिक्षा दिए थे और देश को एक श्रेष्ठ संदेश दिए|
स्वच्छ भारत अभियान का महत्व
स्वच्छता केवल हमारे घर के लिए ही जरुरी नहीं है बल्कि सड़को के लिए भी है | स्वच्छता अभियान से केवल हमारा घर और आंगन ही स्वच्छ नहीं रहेगा बल्कि पूरा देश स्वच्छ रहेगा | स्वच्छता अभियान भारत सरकार द्वारा चलाया गया अभियान है जो देश के सभी गाँव और शहर में प्रारंभ की गई |
स्वच्छता अभियान का शुभारंभ
स्वच्छता अभियान का शुभारंभ २ अक्टूबर २०१४ को हमारे प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी ने दिल्ली की वाल्मीकि बस्ती में सफाई करके स्वच्छता अभियान का उद्घाटन किया था | इस अभियान के अंतर्गत भारत देश के ग्रामीण इलाकों और गलियों में सफाई करना है |
इस अभियान में प्रमुख रूप से भारत को खुले में शौच मुक्त बनाने पर जोर दिया गया है | गाँव में अधिकतर घरो में शौचालय की सुविधा नहीं है जिसके कारण लोग खुले में शौच करने जाते हैं |
स्वच्छ और सुंदर बनानें के लिए
सफाई अभियान अपने भारत देश को स्वच्छ और सुंदर बनानें के लिए गाँव, सड़कों, शहरों और गालियों को साफ-सुथरा रखने के लिए चलाया गया अभियान है | सरकार द्वारा चलाये गए इस अभियान से देश के नागरिकों में देश की स्वछता के प्रति जागरूकता बढ़ गई है | भारत सरकार श्री नरेंद्र मोदी द्वारा ग्रामीण क्षेत्रों से लेकर शहरी भागों में भी शौचालय की सुविधा दी गई है |
स्वच्छ अभियान बहुत बड़ा आंदोलन है
स्वच्छ भारत अभियान भारत की सबसे बड़ी सफाई अभियान है | इस अभियान में सबसे अधिक स्कूल, कॉलेज के विद्यार्थी और सरकारी विभाग के कर्मचारीयों नें भाग लिया है | स्वच्छ भारत अभियान के तहत ४०४१ सांविधिक नगरों के सड़क, पैदल कई स्थान आते हैं | यह बहुत बड़ा आंदोलन है जिसके तहत भारत को पूरी तरह से स्वच्छ बनाना है |
महात्मा गाँधी जी १४५वें जन्मदिन
भारत सरकार माननीय प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी जी ने हमारे देश के ‘राष्ट्रपिता’ महात्मा गाँधी जी के विचारों से प्रेरणा लेकर उनके १४५वें जन्मदिन पर स्वच्छ भारत अभियान का प्रारम्भ किये थे |
प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी जी ने इस अभियान को पूरा करने के लिए ५ वर्ष का लक्ष्य रखे थे और बोले थे की महात्मा गाँधी जी के १५०वीं जयंती तक पुरे भारत को स्वच्छ करने का लक्ष्य रखे थे |
निष्कर्ष :
सफाई अभियान से हमारा पर्यटन क्षेत्र भी उन्नति करेगा | भारत का हर एक गाँव, सड़क, गालियां साफ़-सुथरा होंगी तो वातावरण शुद्ध रहेगा और विदेशी पर्यटक हमारे देश में आने के लिए आकर्षित होंगे |