प्रस्तावना:
सचिन तेंदुलकर को एक महान खिलाडी के रूप में देखा जाता हैं | उनको क्रिकेट इस खेल का भगवान भी कहाँ जाता हैं | सचिन तेंदुलकर यह भारत देश का सबसे प्रसिद्ध खिलाडी हैं |
सचिन तेंदुलकर को बचपन से ही क्रिकेट इस खेल की बहुत आवड थी | उन्होंने क्रिकेट इस खेल को अपना करियर बनाने का निश्चय किया था |
सचिन तेंदुलकर का जन्म
सचिन तेंदुलकर इनका जन्म २४ अप्रैल, १९७३ को मुंबई में हुआ था | उनका जन्म एक मध्यमवर्गीय परिवार में हुआ था | उनका पूरा नाम सचिन रमेश तेंदुलकर हैं | उनके पिता का नाम रमेश तेंदुलकर था | सचिन तेंदुलकर का विवाह अंजलि तेंदुलकर से हुआ था | सचिन का स्वाभाव शर्मीला और बहुत सौम्य था |
सचिन के अलग – अलग नाम
सचिन तेंदुलकर यह विश्व के सबसे बड़े खिलाड़ी हैं | उनके सभी चाहते उन्हें अलग अलग नामों से पुकारते हैं | उन्हें सबसे ज्यादा लिटिल मास्टर और मास्टर ब्लास्टर के मानों से जाना जाता हैं |
सचिन तेंदुलकर का शिक्षा और जीवन
सचिन तेंदुलकर ने अपनी शिक्षा शारदाश्रम विद्यामंदिर से पूरी की थी | रमाकांत आचरेकर इन्होंने सचिन तेंदुलकर को क्रिकेट का प्रशिक्षण दिया था |
उन्होंने तेजी से गेंदबाजी करने के लिए एम. आर. एफ इस फाउंडेशन में प्रवेश लिया था | उनको अपने बल्लेबाजी पर लक्ष्य केन्द्रित करने के लिए कहा गया था |
खेल में प्रवेश
सचिन तेंदुलकर ने अपनी १४ वर्ष की उम्र में सबसे प्रथम क्रिकेट मैच को खेला था | उन्होंने सन १९८९ में अपनी १६ वर्ष की उम्र में आंतरराष्ट्रिय क्रिकेट में पदार्पण किया था |
सचिन तेंदुलकर ने टेस्ट और एक दिवसीय क्रिकेट इन दोनों में सर्वाधिक शतक बनाये थे | उन्होंने टेस्ट क्रिकेट में सबसे ज्यादा रन बनाने वाले सबसे बड़े बल्लेबाज थे |
पुरस्कार से सम्मानित
सचिन तेंदुलकर को सन १९९४ में अर्जुन अवार्ड और सन १९९७ में राजीव गाँधी खेल रत्न से सन्मानित किया गया हैं | उनको सन १९९९ में पद्मश्री और २००८ में पद्म विभूषण से सन्मानित किया गया |
उसके बाद उन्हें १६ नवम्बर, २०१३ में भारत के सर्वोच्च पुरस्कार ‘भारतरत्न’ इस पुरस्कार से सम्मानित किया गया था | उन्होंने अपनी कम उम्र में क्रिकेट खेल के क्षेत्र में बहुत बड़ा योगदान दिया हैं | उन्होंने सन २०११ में वर्ल्ड कप भी जीता था |
निष्कर्ष:
सचिन तेंदुलकर यह एक बहुत अच्छे और महान खिलाड़ी थे | सचिन तेंदुलकर जैसे भाग्यशाली खिलाडी ने इस धरती पर जन्म लिया हैं | भावी पीढ़ी को उनके जीवन की प्रेरणा अमूल्य और विशाल स्त्रोत हैं | वो एक अच्छे खिलाडी होने के साथ – साथ एक अच्छे नागरिक भी थे |