सड़क सुरक्षा पर निबंध – पढ़े यहाँ Road Safety Essay In Hindi

प्रस्तावना :

हर इंसान को कही ना कही जाने के लिए सडकों की जरुरत होती हैं | आज के दुनिया में हर किसी को जाने की बहुत जल्दी रहती हैं |

उसकी वजह से दुर्घटना हो जाती हैं | सडक सुरक्षा के दुर्घटना को रोकने के लिए और इंसान को चोट लगने से बचने के लिए कुछ नियम बनाये हैं |

इसकी वजह से बहुत सारी दुर्घटना होने से बच सकते हैं | कोई भी वाहन तेजी से और शराब पीकर चलाने से ऐसी दुर्घटना होती हैं |

सड़क सुरक्षा की जरूरत

सड़क सुरक्षा की जरूरतहर दिन सड़क पर दुर्घटना होती रहती हैं इसमें बहुत लोगो की जान चली जाती हैं | इस दुर्घटना की वजह ज्यादा तो युवकों की मौत होती हैं |

इसके कारण अपना देश युवा शक्ति को खोता जा रहा हैं | लोगो के वाहन की सुरक्षा के लिए और सड़क हादसे को रोकने के लिए सरकार ने कुछ सुरक्षा नियम लागु किये हैं |

सड़क पर चलने वाले सभी लोगो के अपने बाँये तरफ से चलना चाहिए | क्यों की सामने से आने वाले वाहन को जाने देना चाहिए |

हर चालक को अपनी गाड़ी धीमी गति से चलाना चाहिए |

हर वाहन चालक को हेलमेट पहनकर ही गाड़ी चलाना चाहिए नही तो बिना हेलमेट पहनकर रोड पर नही आना चाहिए |

दोनों तरफ के वाहनों को अपने बीच में दूरी बनाकर रखनी चाहिए |

कोई भी यात्रा का सफ़र करना हैं तो सड़क सुरक्षा के नियम कानूनों को याद रखना चाहिए |

हर इन्सान को जिंदगी एक बार ही मिलती हैं | हर कोई इन्सान को खुद को सुरक्षित रखे और दूसरों को भी सुरक्षित रखना चाहिए |

एक इन्सान के लापरवाही के वजह से दूसरा इंसान अपनी जिंदगी खो बैठता हैं | वो अपनी जान गवा देता हैं | हम सभी को सड़क सुरक्षा के नियमों का पालन करना चाहिए | सड़क सुरक्षा के लिए बहुत सारे नियम लागु किये हैं |

वाहनों की संख्या

वाहनों की संख्याआज के दुनिया में वाहनों संख्या बहुत ज्यादा बढ़ गयी हैं | कई लोग एक जगह से दुसरे जगह पर जाने के लिए वाहनों का उपयोग करते हैं | सडको पर हर दिन बहुत ज्यादा ट्रैफिक लगी रहती हैं | उसके कारण काम पर जाने वाले लोगो को बहुत जल्दी रहती हैं |

लेकिन तेजी से वाहन चलने के कारण दुर्घटना होते हैं | हर दिन कही ना कही जगह पे दुर्घटना होती रहती हैं | सड़क के दुर्घटना की वजह आज मृत्यु दर की संख्या ज्यादा बढ़ रही हैं |

निष्कर्ष :

सड़क हर इंसान के लिए बहुत जरुरी होते हैं | हर मनुष्य एक जगह से दुसरे जगह पर जाने के लिए उसको सडको का उपयोग करना पड़ता हैं | हर मनुष्य के लिए सड़क सुरक्षा हमारे जीवन की सुरक्षा हैं |

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *