प्रस्तावना:
हमारा देश यह ऋतुओं का देश हैं | यहाँ पर हर एक ऋतू अपने – अपने समय पर आकर इस प्रकृति की सुंदरता बढाती हैं | भारत देश में मुख्य रूप छह ऋतू आती रहती हैं | हर साल में आने वाली वसंत ऋतू सबकी प्रिय ऋतू होती हैं |
यह ऋतु के आगमन होने पर पशु – पक्षी आने से झूम उठते हैं | वसंत ऋतू को सभी ऋतुओं का राजा कहाँ जाता हैं |
वसंत ऋतू का आगमन
वसंत ऋतू शीत के बाद आता हैं | इस ऋतू का आगमन फरवरी या मार्च से शुरू होता हैं | वसंत ऋतू बहुत सुहावना ऋतू होता हैं | इस ऋतू का आगमन होने पर फासले पकने लगती हैं | सरसों के फुल खिल उठते हैं और ख़ुशी व्यक्त करते हैं |
सरोवर में कमल के फुल खिलते हैं | आसमान में सभी पक्षी किलकारी मारकर इस ऋतू का स्वागत करते हैं | पेड़ों – पौधों पर नई पत्तिया आने लगती हैं |
ऋतुओं का राजा
भारत देश में हर एक ऋतू आने के कारण प्राकृतिक शोभा बढाती हैं | हर एक ऋतू अपने – अपने समय पर आती हैं और इस भारतभूमि का श्रृंगार करके चली जाती हैं |
हर एक ऋतू की अपनी विशेषता और सुंदरता होती हैं | लेकिन इस ऋतू की शोभा सबसे अलग होती हैं | इसलिए इसे सभी ऋतुओं का राजा कहाँ जाता हैं |
वसंत ऋतू की सुंदरता
इस ऋतू में ना ज्यादा ठंडी होती हैं ना ज्यादा गर्मी होती हैं | वसंत ऋतू आने के कारण सभी पेड़ – पौधों और जीव – जंतुओं में नव जीवन का संचार हो जाता हैं | आम के पेड़ पर छोटे – छोटे आम लगने लगते हैं |
कोयल पक्षी अपनी मीठी आवाज में कुहू – कुहू करने लगती हैं | यह ऋतू पतझड़ और शिशिर ऋतू के बाद आता हैं | इस ऋतू में प्रकृति के चारों तरफ प्रसन्नता दिखाई देती हैं |
वसंत पंचमी
वसंत ऋतु का आगमन होने पर वसंत पंचमी का त्यौहार मनाया जाता हैं | इस दिन लोग पीले रंग का वस्त्र धारण करते हैं | और बहुत सारे बच्चे पीले रंग का पतंग उड़ाते हैं |
इस दिन कई स्थानों पर मेला लगता हैं | इस दिन पूरा वातावरण रंगीन हो जाता हैं | होली को भी वसंत ऋतू का उत्सव माना जाता हैं |
इस दिन ज्ञान की देवी सरस्वती का जन्म हुआ था | इस दिन देवी सरस्वती की पूजा की जाती हैं | वसंत पंचमी के दिन वीर हकीकत राय की मृत्यु हो गयी थी |
निष्कर्ष:
इस ऋतू का आगमन होने से प्रकृति बहुत सुंदर रूप धारण करती हैं | यह ऋतू सभी लोगों को यही संकेत देता हैं की, अपने सारे दुखों को भुलकर इस मौसम का खुल के जिंदगी का आनंद ले |
वसंत ऋतू भगवान का दिया हुआ एक वरदान हैं | इसलिए हम सभी को इसका लाभ उठाना चाहिए | सभी लोगों को इस ऋतू में अपना स्वास्थ्य बनाना चाहिए |