लाल किला पर निबंध – पढ़े यहाँ Red Fort In Essay Hindi

प्रस्तावना :

लाल किला हमारे देश के ऐतिहासिक स्मारकों में से एक है | मुगलों के समय में कला ने बहुत विकास किया था | लाल किले से राज करने वाला आखिरी शासक बहादुर शाह जफ्फर था | यह भारत की राजधानी नई दिल्ली के पास पुरानी दिल्ली में यमुना नदी के पश्चिमी तट पर स्थित है | इसका निर्माण शाहजहाँ ने सन १६४८ में करवाया था |

आगरा के ताजमहल की भांति दिल्ली का लाल किला भी विश्व प्रसिद्द ऐतिहासिक स्मारक है | लाल पत्थर से बना हुआ है, इसलिए इसे लाल किला कहा जाता है | इसके चारो तरफ गहरी खाई है जो लाल किला की सुरक्षा के लिए बनवाई गई थी | लाल किले के मुख्य द्वार पर प्रवेश करते ही मीना बाजार में प्रविष्ट होते हैं | जहाँ आज भी कलात्मक वस्तुओं का व्यापार होता है |

लाल किला भारत का बहुत सुंदर ऐतिहासिक स्मारक है | इसे बहुत ही खूबसूरती से तैयार किया गया है और स्थापत्य शैली में कुशल कारीगरों द्वारा निर्मित किया गया है | यह देश राजनितिक उपलब्धियों और प्रशासनिक नवचारों का केंद्र बन गया है |

शाहजहाँ ने ३१ सालों तक शासन किया था | उसने कुशल कारीगरों और पेशेवर कारीगरों को बुलाकर यमुना नदी के पश्चिम में लाल बलुआ पत्थरों का प्रयोग करके लाल किला का निर्माण करने का आदेश दिया था |

लाल किला की नींव का पत्थर सन १६३९ में स्थापित किया गया था | लाल किला का निर्माण पूर्ण होने में लगभग ९ साल का समय लगा था | लाल किला के निर्माण में लाल पत्थर एवं संगमरमर का प्रयोग हुआ है | इसे मूल रूप से  ‘किला-इ-मुबारक’ के नाम से जाना जाता था | लाल किला दिल्ली में स्थित इन सभी स्मारकों में से एक है जो दिल्ली की शोभा बढ़ाते हैं |

लाल किले को रेड फोर्ट के नाम से भी जाना जाता है | यह ऐतिहासिक स्थापित्व कला की उत्कृष्ट कृति है | इसे देश की ऐतिहासिक संपत्ति के रूप में स्वभाविक और सुरक्षित बनाने के लिए भारत सरकार के द्वारा समय-समय पर इसकी देखरेख की जाती है |

लाल किला मुगल सम्राट शाहजहाँ के द्वारा १७वीं शताब्दी में यमुना नदी के किनारे बनवाया गया था | यह दिल्ली में सलीमगढ़ किले के पास स्थित है | लाल किला देश का राष्ट्रिय प्रतिक है | यह भारत का सबसे सुंदर स्मारक है |

भारत के स्वतंत्रता दिवस पर प्रधानमंत्री यहाँ हर साल १५ अगस्त के अवसर पर राष्ट्रिय ध्वज का (लाहौरी गेट की प्राचीर पर ध्वजारोहण करते हैं | यह २००७ में विश्व धरोहर स्थलों में से एक के रूप में यूनेस्को द्वारा चयनित किया गया है |

लाल किला के अंदर और बाहर मुग़ल साम्राज्य के समय की सुंदर कलाकृतियां देखने को मिलती हैं, जो इस किले को खास बनाती है | यह किला लगभग २ के क्षेत्रफल में फैला हुआ है | कई सदियों के गुजरने के के बाद भी इसका महत्व कम नहीं हुआ है | लाल किले को मुग़ल शासकों की वस्तुकला को ध्यान में रखते हुए बनाया था |

Updated: जनवरी 27, 2020 — 1:13 अपराह्न

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *