प्रस्तावना:
हमारे देश में विभिन त्यौहार मनाये जाते हैं | इन सभी त्योहारों का अपना – अपना महत्व होता हैं | उसी तरह से रमजान यह इस्लाम धर्म का सबसे प्रसिद्ध त्यौहार हैं और इसका भी अपना एक महत्व होता हैं |
यह त्यौहार हमारे देश में बड़े धूमधाम और ख़ुशी के मनाया जाता हैं | यह मुस्लिम धर्म का सबसे महत्वपूर्ण धार्मिक त्यौहार हैं | रमजान त्यौहार पुरे देश में मनाया जाता हैं |
रमजान का त्यौहार कब आता हैं –
रमजान का महीना यह सबसे पवित्र माना जाता है | रमजान यह इस्लामिक कैलेंडर के अनुसार नौवे महीने में आता हैं | इस धर्म में चाँद को सबसे ज्यादा महत्व दिया जाता हैं | रमजान में मुस्लिम लोगों को बहुत कठिन नियमों का पालन करना पड़ता हैं |
इस त्यौहार के अवसर पर सभी लोग एक – दुसरे को प्रेम से मिलते हैं | सभी लोग आपस की बाते भुलाकर एक – दुसरे के लगे लगते हैं और बधाई देते हैं |
रमजान का इतिहास
ऐसा माना जाता हैं की, अल्लाह ने अपने बन्दों को शरीफ नवाज से नवाजा था | इसलिए इस रमजान को पवित्र माना जाता हैं | रमजान में सभी लोग अल्लाह के लिए रोजा रखते हैं |
रोजा रखने के नियम
रमजान में सभी लोग रोजा रखते हैं लेकिन उन्हें उसके नियमों का पालन भी करना होता हैं |
जैसे सहरी – रमजान में इसका सबसे ज्यादा महत्व होता हैं | इसमें सूरज होने से पहले उठाना पड़ता हैं और कुछ खाने के बाद रोजा शुरू हो जाता हैं | पूरा दिन कुछ खाया नहीं जाता हैं |
इफ्तार –
शाम के समय सूरज का अस्त होने के बाद रोजा खोला जाता हैं और उके लिए निश्चित सम्स्य दिया जाता हैं |
तरावीह –
रमजान के महीने में रात के निश्चित समय पर नमाज पढ़ा जाता हैं | नमाज पढने का समय ९ बजे तक होता हैं | इसके साथ – साथ मजिदों में कुरान पढ़ी जाती हैं |
रमजान का काल कम से कम २९ या ३० दिनों का रहता हैं | उसके बाद चाँद के अनुसार ईद का त्यौहार मनाया जाता हैं |
रमजान का महत्व
रमजान का त्यौहार सभी लोग बहुत ख़ुशी के साथ मनाते हैं | लोगों में प्रेम और अपने अल्लाह के प्रति उनके मन में विश्वास की भावना होती हैं | इस त्यौहार में दान करने का विशेष महत्व होता हैं उसे ‘जकात’ कहते हैं |
गरीब लोगों को दान दिया जाता हैं | मुस्लिम समाज के लोगों में एकता की भावना दिखाई देती हैं | इस त्यौहार को इस समाज के सभी लोग मिलजुलकर मानते हैं |
निष्कर्ष:
रमजान त्यौहार के अनुआ त्योहारों की तरह लोगों को एकता और प्रेम की भावना को सिखाता हैं | रमजान का त्यौहार आते समय बहुत सारी खुशिया और साथ में एकता के भाव को बढ़ने का कार्य करता हैं | रमजान का यह महिना सबसे पवित्र माना जाता हैं |