प्रस्तावना:
हमारा भारत देश यह त्योहारों का देश हैं | इस देश में रहने वाले सभी लोग हर एक त्यौहार को बहुत ख़ुशी के साथ और मिलजुलकर मनाते हैं | उन सभी त्योहारों में से रक्षाबंधन यह हिन्दू धर्म का सबसे प्रमुख त्यौहार हैं |
यह त्यौहार हमारे भारत देश के विभिन्न हिस्सों में मनाया जाता हैं | रक्षाबंधन का त्यौहार भाई – बहन के पवित्र रिश्ते को दर्शाता हैं | यह त्यौहार भारत में धूमधाम से मनाया जाता हैं |
रक्षाबंधन का त्यौहार कब मनाया जाता हैं –
हमारे भारत देश में यह त्यौहार हर साल श्रावण माह की पूर्णिमा को मनाया जाता हैं | रक्षाबंधन यह सिर्फ त्यौहार ही नहीं हैं बल्कि हमारी परंपरा का प्रतीक हैं |
प्राचीन समय से यह त्यौहार मनाने की परंपरा चलती आयी हैं | हमारे भारत देश में इसका सबसे ज्यादा महत्व हैं |
प्यार की भावना
यह त्यौहार भाई – बहन के प्रेम का प्रतीक हैं | इस त्यौहार से भाई – बहन के बीच का प्यार बढ़ता हैं | इस दिन सभी अपने भाइयों को राखी बांधती हैं और भाई के सुखमय जीवन के लिए प्रार्थना करती हैं |
रक्षाबंधन इस त्यौहार के अवसर पर भाई अपने बहन को हर मुसीबत से बचाने का वादा करता हैं | कई जगह पर बहने अपनी बहनों को राखी बांधती हैं |
रक्षाबंधन का महत्व
रक्षाबंधन यह रक्षा का रिश्ता होता हैं | रक्षाबंधन के दिन राखी बांधना यह पुरानी परंपरा हैं | इस दिन सभी बहने और भाई के प्रति प्रेम और कर्तव्य का पालन किया जाता हैं |
रक्षाबंधन का त्यौहार बहुत सारी खुशियों के साथ मनाया जाता हैं | जैन धर्म में भी राखी का सबसे ज्यादा महत्व हैं |
रक्षाबंधन की तैयारी
रक्षाबंधन के दिन सभी भाई और बहने नए कपडे परिधान करते हैं | उसके बाद राखी को बांधने की तैयारी में लग जाते हैं | बहन अपने भाई के माथे पर कुमकुम का तिलक लगाती हैं | इस दिन सभी बहने अपने भाई के दाहिने हाथ की कलाई पर राखी बांधती हैं |
उसके बाद बहन अपनी भाई की आरती उतारती हैं और उसे मिठाई खिलाती हैं | राखी बांधने के बाद भाई अपने बहन को तोहफा देता हैं |
अगर कोई भाई अपने घर से दूर होता हैं तो उस दिन राखी बांधने के लिए अपने घर वापस आता हैं | इस दिन के अवसर पर घर में अन्य तरह की मिठाइयां मंगवाई जाती हैं |
निष्कर्ष:
हमारे देश के अन्य त्यौहार हमारी संस्कृति की असली पहचान हैं | इस तरह से रक्षाबंधन का यह त्यौहार समाज में प्रेम और भाईचारा बढ़ाने का कार्य करता हैं |
रक्षाबंधन का दिन हमें याद दिलाता हैं की, बहनों का हमारे जीवन में कितना महत्व हैं | इसलिए यह त्यौहार विशेष रूप से बहनों के लिए मनाया जाता हैं | हम सभी भारतवासियों को इस त्यौहार पर गर्व होना चाहिए |