प्रस्तावना:
हमारा भारत देश यह ऋतुओं का देश हैं | इस देश में हर एक ऋतू अपने – अपने समय पर आती हैं | यहाँ पर हर एक ऋतू अपनी प्राकृतिक सुंदरता की शोभा के साथ आती हैं | इन सभी ऋतुओं में से वर्षा यह सभी लोगों के लिए बहुत महत्वपूर्ण होती हैं | वर्षा ऋतू सभी लोगों को बहुत प्रिय होती हैं |
वर्षा ऋतू का आगमन
वर्षा ऋतू का आगमन ग्रीष्म ऋतू के बाद होता हैं | चारों तरफ ग्रीष्म ऋतू के तेज गर्मी का प्रभाव पड़ता हैं | ग्रीष्म ऋतू में सभी पेड़ – पौधे सुख जाते हैं | सभी पक्षी पानी के लिए व्याकुल हो जाते हैं | ग्रीष्म ऋतू में नदी, नाले, तालाब यह सभी जल के स्त्रोत सुख जाते हैं |
वर्षा ऋतू का आगमन जून के दुसरे सप्ताह से शुरू होता हैं | यह जून महीने से शुरू होती हैं और तीन महीने तक रहती हैं | यह सभी को खुश करने वाला मौसम होता हैं | गर्मी के मौसम से सभी लोग हैरान हो जाते हैं और इस वर्षा ऋतू के आने का इंतजार करते हैं |
वर्षा का वर्णन
आषाढ़ महीने के शुरुवात में आसमान में बादल दिखाई देने लगते हैं | दिनों – दिन आसमान में काले बादल छाते रहते हैं | वर्षा की बुँदे धीरे – धीरे धरती पर गिरने लगती हैं | उसे देखकर सभी पशु – पक्षी आनंदित होकर नाचने लगते हैं |
वर्षा की बुँदे धरती पर गिरने से भीनी –भीनी सुगंध आने लगती हैं | सभी पेड़ों – पौधों को नया जीवन मिलता हैं | वर्षा के आगमन होने से पुरे प्रकृति के वातावरण में परिवर्तन हो जाता हैं |
प्रकृति की सुंदरता
वर्षा होने से पूरी सजीव सृष्टी संतुष्टित हो जाती हैं | सभी पेड़ – पौधे हरे – भरे दिखने लगते हैं | पेड़ – पौधों को नई पत्तिया आ जाती हैं | वर्षा के आगमन होने से पूरा वातावरण हरा – भरा और आकर्षक दिखने लगता हैं |
इस मौसम में अन्य प्रकार के त्योहारों का भी आगमन हो जाता हैं | जैसे की रक्षाबंधन, १५ अगस्त, सावन इ | इस मौसम में ताजे रसीले आम भी खाने के लिए मिलते हैं |
किसानों के लिए फायदेमंद
वर्षा सभी किसानों के लिए बहुत फायदेशीर होती हैं | मनुष्य को खेती करने के लिए सबसे ज्यादा जल की आवश्यकता होती हैं | फसल अच्छी आने के लिए जल की आवश्यकता होती हैं | किसानों का पूरा जीवन इस खेती पर निर्धारित होता हैं | इलसिए किसान खेती करने के लिए वर्षा का इंतजार करता हैं |
वर्षा के लाभ
वर्षा का आगमन होने से हमारा तन और मन प्रसन्न हो जाता हैं | इस मौसम में सभी जगह पर हरियाली और घास नजर आती हैं | नदी – नाले पुरे जलहीन हो जाते हैं | जानवरों के लिए इस मौसम में घास मिल जाता हैं | पेड़ – पौधों को नया जीवनदान मिलता हैं |
निष्कर्ष:
वर्षा सभी के लिए बहुत लाभदायक हैं | इस वर्षा के बिना अपने जीवन की कोई कल्पना नहीं कर सकता हैं | वर्षा सभी के मन को प्रसन्न करती और नया जीवनदान देती हैं | वर्षा ऋतू सभी रुतुओं में से सबसे महत्वपूर्ण हैं |