वर्षा ऋतू पर निबंध कक्षा १० के लिए – पढ़े यहाँ Rainy Season Essay In Hindi For Class 10

प्रस्तावना:

हमारा भारत देश यह ऋतुओं का देश हैं | यह हर एक ऋतु अपनी प्राकृतिक शोभा के साथ आती हैं और प्रकृति की सुदंरता को बढ़ावा देती हैं |

इन सबही ऋतुओं का आनंद सभी लोग लेते हैं | ऋतु यह मुख्य रूप से ६ प्रकार की होती हैं | लेकिन इन ६ ऋतुओं में से ३ प्रमुख ऋतु हैं | सर्दी, गर्मी और वर्षा यह मुख्य ३ ऋतु हैं | इनमें से वर्षा ऋतु यह सभी के लिए बहुत उपयुक्त हैं |

वर्षा ऋतु का आगमन

Essay On Rainy Season in Hindi

इस वर्षा ऋतु का आगमन ग्रीष्म ऋतु के बाद होता हैं | इस ऋतु में पूरा पर्यावरण पर गर्म हवा का प्रभाव रहता हैं | ग्रीष्म ऋतु में सभी पेड़ – पौधे सुख जाते हैं | पशु – पक्षी पानी के लिए व्याकुल हो जाते हैं |

भारत में इस वर्षा ऋतु का आगमन जून के दुसरे सप्ताह से शुरू होता हैं | वर्षा ऋतु यह एक सुहावना ऋतु हैं | जिसकी कारण सभी लोगों को राहत मिलती हैं | वर्षा ऋतु का आगमन होने से ही सभी पशु – पक्षी, मनुष्य, किसान बहुत खुश हो जाते हैं |

किसानों के लिए फायदेमंद

वर्षा यह किसानों के लिए सबसे जरुरी होती हैं | वर्षा यह खेती के लिए मिला हुआ एक वरदान हैं | कई सारे फसल अच्छी वर्षा पर निर्धारित होते हैं | किसानों को खेती करने के लिए जल आवश्यकता होती हैं | इसलिए किसान बारिश का इंतजार करते हैं | जब बारिश होना शुरू हो जाता हैं, तो किसान कई सारे फसलों को लगाना शुरू कर देता हैं |

प्राकृतिक सुदंरता

वर्षा ऋतु का आगमन होने से प्रकृति की सुदंरता बढ़ जाती हैं | सभी जगह पर हरियाली नजर आती हैं | सभी पेड़ – पौधे नई हर पत्तियों से भर जाते हैं | उद्यान और मैदानों पर हरियाली और घास दिखाई देता हैं | जल के सभी स्त्रोत पानी से भर जाते हैं |

जैसे की, नदी, नाले, समुंद्र, तालाब, गड्ढे इत्यादि | वर्षा होने पर पूरा वातावरण हरा – भरा हो जाता हैं | इस ऋतु में बहुत सारे त्योहारों का आगमन हो जाता हैं | सभी लोग इस मौसम का आनंद उठाते हैं |

वर्षा की जरूरत

जल सभी सजीव सृष्टी के लिए आवश्यक हैं | मनुष्य और सभी सजीवों को अपना जीवन जीने के लिए जल की जरूरत होती हैं | जल के बिना हर किसी इंसान का जीवन जीना असंभव हैं | इसके कारण जल सभी के लिए बहुत जरुरी होता हैं |

वर्षा में इंद्रधनुष

वर्षा के मौसम में इंद्रधनुष भी दिखाई देता हैं | जब आसमान साफ, चमकदार और हल्का नील रंग दिखाई पड़ता हैं तब सात रंगों का इंद्रधनुष नजर आता हैं | इसके कारण पूरा वातावरण सुंदर और आकर्षक दिखने लगता हैं |

निष्कर्ष:

वर्षा यह सभी के लिए बहुत फायदेमंद होती हैं | यह ऋतु तीन महीने तक रहता हैं | इस वर्षा ऋतु के कारण पूरा वातावरण हरा – भरा दिखाई देता हैं | वर्षा ऋतु यह एक रमणीय ऋतु हैं | इसलिए कहाँ गया हैं की, जल जीवन हैं |

Updated: अप्रैल 20, 2019 — 11:10 पूर्वाह्न

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *