प्रस्तावना:
खरगोश यह एक सुंदर और पालतू जानवर हैं | यह धरती पर रहने वाला एक जीव हैं | यह छोटासा जीव हर संसार के कोने में पाया जाता हैं |
खरगोश ज्यादा तो खेतो में, जंगलों में और मैदानों में रहना पसंद करते हैं | खरगोश जमीन में खड्डा बनाकर रहते हैं |
खरगोश की शरीर रचना
खरगोश की आंखे गोल और बड़ी होती हैं | खरगोश चौपाया जानवर हैं | खरगोश के कान बहुत बड़े और लम्बे होते हैं | खरगोश के लगभग २८ दांत होते हैं | यह ज्यादा तो काले, सफ़ेद और भूरे रंगों में पाए जाते हैं | खरगोश की एक छोटीसी पूंछ भी होती हैं |
खरगोश का स्वभाव
खरगोश यह शाकाहारी जानवर हैं | खरगोश का स्वभाव चंचल होता हैं | खरगोश के शरीर पर मुलायम बाल होते हैं |
खरगोश कम से कम १० साल तक जीता हैं | वो बहुत तेजी से दौड़ते हैं | खरगोश घास और फल खाता हैं | उसे गाजर सबसे ज्यादा पसंद हैं |
खरगोश की प्रजाति
खरगोश की संसार में ८ प्रजातियाँ पायी जाती हैं | पुरे विश्व में सबसे ज्यादा खरगोश दक्षिण अमेरिका में पाए जाते हैं | खरगोश ज्यादा तो समूह में रहना पसंद करते हैं |
मादा खरगोश ३० दिनों में ५ से 12 बच्चों को जन्म देती हैं | खरगोश के दांत उसके जीवन की तरह बढ़ते रहते हैं | खरगोश की सुनने की शक्ति बहुत ज्यादा होती हैं |
जब खरगोश के बच्चों को जन्म देती हैं, तो उनके शरीर पर बाल नही होते हैं | खरगोश के शरीर पर के बाल हर २ साल के बाद झड जाते हैं | और उसी जगह पर वापस बाल आते हैं | खरगोश के बच्चे १४ – १५ दिन में खुद खाना पीना सीख जाते हैं |
निष्कर्ष:
खरगोश यह एक सस्तन प्राणी हैं | संसार के हर कोने में खरगोश पाया जाता हैं | छोटे बच्चों को खरगोश बहुत पसंद होता हैं | कई लोग इसे अपने घर में पालतू जानवर के रूप में पालते हैं | खरगोश यह दिखने में बहुत ही सुंदर दिखता हैं |