प्रस्तावना:
हमारा भारत देश यह एक विशाल देश हैं और इस देश में बहुत सारे राज्य हैं | हर एक राज्य अपना – अपना महत्व बताता हैं | उसी तरह पंजाब यह हमारे उत्तर भारत का एक राज्य हैं |
पंजाब को मुनियों, गुरुओं और ऋषियों की धरती कही जाती हैं | पंजाब में रहने वाले लोग बहुत परिश्रमी और साहसी होते हैं |
इस राज्य का इतिहास यही बताता हैं की, हर मुश्किल में यहाँ के लोगों ने अपने देश, जाती और धर्म की रक्षा के लिए अपने जीवन का बलिदान दिया हैं |
पंजाब शब्द की उत्पत्ति
पंजाब यह शब्द फारसी भाषा के दो शब्दों से बना हुआ हैं – पंज + आब | जिसका अर्थ होता हैं – पांच नदियों का प्रदेश | इस पंजाब राज्य की स्थापना १ नवम्बर, १९६६ में की गयी थी | इस पंजाब से पांच नदियाँ बहती हैं | जैसे की सतलुज, बियास, रावी, झेलम और चनाब |
इसकी वजह से इसका नाम ‘पंजाब’ रखा गया हैं | पंजाब की राजकीय भाषा ‘पंजाबी’ हैं | इस राज्य का मुख्य धर्म ‘सिख’ हैं | इसकी राजधानी ‘चंडीगढ़’ हैं | इस पंजाब में २२ जिले हैं | इस राज्य का सबसे बड़ा शहर ‘लुधियाना’ हैं | पंजाब राज्य का राष्ट्रीय पशु ‘चिंकारा’ हैं |
सप्त सिंधु
ऋग्वेद काल में पंजाब को ‘सप्तसिंधु’ के नाम से जाना जाता था | ऐसा माना जाता हैं की, सबसे प्रथम पंजाब राज्य पर सिकंदर ने आक्रमण किया था | उसके बाद इसे मुगलों के अन्य आक्रमणों का सामना करना पड़ा |
गुरु और वीरों की जन्म भूमि
पंजाब राज्य को गुरुओं का पवित्र स्थान माना जाता हैं | इस धरती पर सिख गुरुओं ने जन्म लिया हैं और यहाँ पर गुरुओं ने लोगों को धार्मिक उपदेश दिए हैं और अब्लिदन दिया हैं | इस धरती पर महान लोगों ने भी जन्म लिया हैं | जैसे की लाला लजपत राय, शहीद भगतसिंह, करतार सिंह, ऐसे महान शूरवीरों का जन्म हुआ हैं |
खेती मुख्य रोजगार
पूजब के सभी लोगों का मुख्य रोजगार खेती हैं | यहाँ पर ज्यादातर तो चावल और गेहूं की खेती की जाती हैं | यहाँ पर कई खाद्य आधारित उद्योग हैं |
हमारे भारत देश में पंजाब राज्य यह गेहूं के उत्पादन में सबसे अग्रेसर हैं | इस राज्य में अन्य उद्योग भी किये जाते हैं |
विभिन्न त्यौहार
पंजाब राज्य में विभिन्न त्यौहार मनाये जाते हैं | जैसे की बसंत, लोहड़ी, बैसाखी यह त्यौहार मुख्य रूप से मनाये जाते हैं | इस पंजाब राज्य में अन्य धर्मों के लोग भी रहते हैं |
यहाँ पर हिन्दू, इस्लाम, बौद्ध और ईसाई धर्म के लोग भी मौजूद हैं | भांगड़ा, झूमर और सम्मी यह पंजाब के सर्वाधिक लोकप्रिय नृत्य हैं |
निष्कर्ष:
पंजाब के लोगों ने अपने देश की बहुत सेवा की और महान लोगों ने अपने प्राणों का बलिदान दिया हैं | पंजाब में बहुत सारे पर्यटन स्थल भी हैं | इसलिए पंजाब राज्य बड़ा ही प्यारा हैं |