प्रस्तावना:
प्लास्टिक का उपयोग हर एक कार्य में किया जाता है | जिसमे सबसे ज्यादा प्रयोग सामान लेन के लिए किया जाता हैं | प्लास्टिक बाजार में आसानी से उपलब्ध हैं | जिसका उपयोग बहुत ज्यादा किया जा रहा हैं |
प्लास्टिक यह प्रदूषण का मुख्य कारण बन गया हैं | प्लास्टिक प्रदूषण को रोकने के लिए और पर्यावरण को सुरक्षित रखने के लिए इस पर प्रतिबंध लगाना जरुरी हैं |
प्लास्टिक प्रदूषण
प्लास्टिक यह नान – बायोडीग्रेबल पदार्थ से बना हुआ हैं | यह ऐसे पदार्थों से बनाया जाता हैं, जो जमींन में १०० सालों तक गाड देने से भी नष्ट नहीं होता हैं |
प्लास्टिक पर्यावरण और मनुष्य के स्वास्थ्य पर बहुत बड़ा असर पड़ता हैं | लेकिन मनुष्य ने अपनी सुख – सुविधाओं के लिए प्लास्टिक का निर्माण किया हैं |
मनुष्य और पशुओं के लिए हानिकारक
प्लास्टिक की वजह से मनुष्य और पशुओं की दशा खराब होती जा रही हैं | प्लास्टिक इधर – उधर खुले जगह पर पड़ा हुआ होता हैं | इसलिए जानवरों के द्वारा उसे खा लिया जाता हैं |
उसकी वजह से पाचन तंत्र ख़राब हो जाता हैं और उन्हें दम घुटने से उनकी मृत्यु हो जाती हैं | कई लोग प्लास्टिक को नदी – नाले, समुंद्र में फेक देते हैं | जिसकी वजह से पक्षियों, मछलियों और अन्य समुद्री जीव नष्ट हो जाते हैं |
प्लास्टिक का उपयोग
मनुष्य अपने जीवन में प्लास्टिक का उपयोग हर दिन करता हैं | जब मनुष्य किसी भी दुकान पर जाता हैं तो कपडे या कागज की थैली नहीं लेकर जाता हैं |
जिसके कारण सामान बेचने वाला विक्रेता प्लास्टिक की थैली में सामान भर के देता हैं | उसकी वजह से प्लास्टिक का उपयोग सबसे ज्यादा बढ़ गया हैं |
प्लास्टिक के परिणाम
प्लास्टिक यह जहरीले केमिकल्स से बनाया जाता हैं जो हजारो सालों तक नष्ट नहीं होता हैं | प्लास्टिक का परिणाम इस धरती पर रहने वाले हर एक सजीव पर होता हैं | यह आज धीरे – धीरे जहर का कार्य कर रहा हैं |
जल प्रदूषण
कई लोगों द्वारा प्लास्टिक का उपयोग करके नदी – नाले और समुंद्र में फेका जाता हैं | मनुष्य प्लास्टिक का उपयोग करके फेकता हैं और हवा के कारण इधर – उधर जमा होती हैं |
बारिश के समय पानी के साथ बहकर नदी – नाले और समुंद्र में चली जाती हैं | प्लास्टिक वस्तुओं के कारण नदी – नाले रुक जाते हैं | यह हजारो सालों तक नष्ट नहीं होता हैं और महासागरों में पड़ा रहता हैं |
मृदा प्रदूषण
जब प्लास्टिक जमीन के अंदर गाडा जाता हैं तो हजारों सालों तक वो विघटित नहीं होता हैं | जिसकी वजह से जहरीली गैस और पदार्थ छोड़ता रहता हैं |
प्लास्टिक के कारण भूमि बंजर बन जाती हैं और कोई फसल भी पैदा नहीं होती हैं | उसमे जहरीले पदार्थ मिलने के कारण मनुष्य के स्वास्थ्य पर बुरा प्रभाव पड़ता हैं |
निष्कर्ष:
प्लास्टिक प्रदूषण को रोकने के लिए सभी लोगों को प्लास्टिक का उपयोग कम करना चाहिए | सरकार को प्लास्टिक का इस्तेमाल करने पर प्रतिबंध लगाना चाहिए | हर एक मनुष्य को इसे नष्ट करने के लिए स्वयं प्रयास करना चाहिए |