प्रस्तावना :
मोर भारत का राष्ट्रिय पक्षी है | यह देखने में बहुत ही आकर्षक होता है जब वह बारिश के मौसम में अपने पंख फैला कर नाचता है | मोर एक बड़ा पक्षी है इसके आकर्षक रंगीन पंख काफी लंबे होते हैं | मोर के पंख मखमल की तरह कोमल होते हैं |
इसके पंखों का रंग हरा और नीला होता है | मोर के पंखों पर चाँद जैसी बैगनी, आसमानी और पिले रंग की आकृतियाँ बनी हुई होती हैं | जब मोर अपना पंख फैलाता है उस समय का दृश्य बहुत ही सुंदर होता है |
राष्ट्रिय पक्षी
मोर बहुत ही शांत और शर्मीले स्वभाव का पक्षी होता है | मोर भारत का राष्ट्रिय पक्षी होता है | यह पक्षियों में सबसे बड़ा होता है | मोर के सिर पर जन्म से ही प्राप्त एक मुकुट होता है | मोर की गर्दन रंगबिरंगी, चमकदार और लंबी होती है | मोर शाकाहारी और मांसाहारी पक्षी होते हैं | मोर का पंजा नुकीला और तीखा होता है |
मोर की औसतन आयु
मोर के पैर लंबे होते हैं, इनके सिर एक मुकुट होता है | मुकुट के कारण ही मोर को पक्षियों का राजा कहा जाता है | मोर की औसतन आयु लगभग १० से २५ वर्ष तक की होती है | मोर बादलों को बहुत पसंद करता है | मोर बारिश के मौसम में नृत्य करता है |
मोर के शरीर का रंग
मोर जब नृत्य के लिए अपना पंख फैलाता है, तो यह रंगीन पंखे की तरह दिखाई देता है | मोर धीमी गति में नृत्य करता है | मोरनी इतनी आकर्षक नहीं होती है | मोरनी आकर में मोर से छोटी होती है | मोरनी का रंग भूरा होता है | मोर तब नृत्य करता है जब बादलों में गड़गड़ाहट होती है |
मोर की शरीर रचना
मोर भारत का राष्ट्रिय पक्षी है यह भारतीय जीवन संस्कृति, सभ्यता और इसकी सुंदरता के साथ अपने लंबे सहयोग के कारण इस मान्यता को प्राप्त हुआ है | मोर आमतौर पर पीपल, बरगद और नीम के पेड़ों पर पाया जाता है |
मोर की प्रजाति
मोर ऊँची जगहों पर बैठना पसंद करता है | मोर की गर्दन पतली और सुराहीदार होती है | मोर पुरे भारत में पाया जाता है | लेकिन इस जाती का सबसे अधिक प्रजाति हरियाणा, राजस्थान, उत्तर प्रदेश में फैली हुई है | मोर बड़े पेड़ों के ऊँचे डाल पर या फिर जंगलो में पाया जाता है |
निष्कर्ष :
मोर की आवाज को दी किलोमीटर दूर से ही सुना जा सकता है | मोर के आवाज में कर्कस भरी हुई होती है | मोर के पंख बड़े होने के कारण यह अधिक दुरी तक नहीं उड़ पाता है | यह ज्यादातर चलना ही पसंद करते हैं | मोर प्राकृतिक आपदा आने से पहले ही जोर-जोर से आवाज करके प्राकृतिक आपदा के बारे में अवगत करा देते हैं | मोर के नृत्य करते समय उसके पंख की आकृति आधे चाँद जैसी होती है |