राष्ट्रभाषा हिंदी पर निबंध कक्षा ५ के लिए – पढ़े यहाँ National Language Hindi Essay In Hindi For Class 5

प्रस्तावना:

हमारे देश में अलग – अलग जाती और धर्म के लोग रहते हैं | हर किसी धर्म की भाषा अलग होती हैं | इस देश में बहुत सारी भाषाएँ बोली जाती हैं | हर एक देश की पहचान उसके संस्कृति और भाषा से होती हैं |

इसलिए हर एक देश की राष्ट्रभाषा होती हैं | कोई भी इंसान दुसरे देश में चला गया तो भी अपनी राष्ट्रभाषा को कभी नही भूलता हैं | हमारे भारत देश की राष्ट्रभाषा यह हिंदी हैं |

राष्ट्रभाषा हिंदी का इतिहास

हमारे देश के राष्ट्र पिता महात्मा गांधीजी ने सन १९१८ में हिंदी साहित्य सम्मलेन में इस भाषा को राष्ट्रभाषा बनाने के लिए कहाँ था |

इस हिंदी भाषा को १४ सितम्बर, १९४९ को भारत की राष्ट्र भाषा घोषित की गयी | हमारे भारतीय संविधान के द्वरा इस भाषा को राजभाषा का दर्जा दिया गया |

सीधी और सरल

हिंदी भाषा यह एक सीधी और सरल भाषा हैं | इस भाषा का उपयोग करना बहुत आसान हैं | इस भाषा को सिखने के लिए किसी को ज्यादा पढ़ने की जरुरत नही हैं |

हिंदी भाषा यह भारत देश में ज्यादा बोली जानेवाली और समझने वाली भाषा हैं | देश के सभी लोग इस भाषा का प्रयोग बहुत आसानी से कर सकते हैं |

संपर्क भाषा

हिंदी भाषा यह भारत देश के विविध प्रांतों में भी बोली जाती हैं | भारत देश ज्यादा से ज्यादा लोग बोलते, पढ़ते और लिखते हैं |

संबंधित लेख:  ग्लोबल वार्मिंग पर निबंध - पढ़े यहाँ Global Warming Hindi Essay

हिंदी यह भाषा हमारे देश की राष्ट्रभाषा होने के साथ – साथ हमारी संपर्क भाषा, जन भाषा और राजभाषा भी हैं | इस हिंदी भाषा का अध्ययन बहुत सारे महाविद्यालयों में किया जाता हैं |

हिंदी भाषा की विशेषता

हिंदी भाषा लिपि के अनुसार चलती हैं | हिंदी भाषा की मुख्य विशेषता यह हैं की, इस भाषा में जैसे भी लिखा जाता हैं, वैसे ही बोला जाता हैं | हिंदी भाषा का साहित्य भी सबसे ज्यादा हैं | यह साहित्य सभी दृष्टिकोण से परिपूर्ण हैं |

हिंदी भाषा का महत्व

राष्ट्रभाषा हिंदी यह पुरे देश को एकता के सूत्र में बांधने का कार्य करती हैं | इस हिंदी भाषा को सभी भाषाओँ में से सबसे महत्व का स्थान दिया गया हैं |

हिंदी भाषा यह एक ऐसी भाषा हैं, जो सबसे अधिक और तेजी से प्रसारित होने वाली भाषा हैं | पुरे देश में इस भाषा का सबसे ज्यादा महत्व हैं |

हिंदी दिवस

पुरे देश में १४ सितम्बर यह दिवस हिंदी दिवस के रूप में मनाया जाता हैं | इस दिन सरकारी स्थानों और स्कूल, कॉलेज में कार्यक्रमों का आयोजन किया जाता हैं |

स्कूल में निबंध, भाषण, वाद – विवाद इत्यादि. का प्रदर्शन किया जाता हैं | इस दिन सरकार के द्वारा पुरस्कार भी प्रदान किया जाता हैं |

संबंधित लेख:  दिवाली पर निबंध - पढ़े यहाँ Diwali Short Essay In Hindi

निष्कर्ष:

हम सभी लोगों को हमारे राष्ट्रभाषा का मान – सम्मान करना चाहिए | हिंदी यह हमारे देश की राष्ट्रभाषा हैं, इस पर सभी लोगों को गर्व होना चाहिए | हमारे दश में अलग – अलग धर्म के लोग रहते हैं, लेकिन हिंदी भाषा सभी धर्मों को जोड़ने का कार्य करती हैं |

Updated: April 10, 2019 — 7:25 am

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *