प्रस्तावना:
हर एक स्वतंत्र राष्ट्र के पास अपना ध्वज होता हैं | ध्वज यह देश की स्वतंत्र होने का संकेत देता हैं | जिस तरह देश का ध्वज उस देश की शान को बढ़ावा देता हैं उसी तरह से हमारे देश का झंडा हमारे देश की पहचान हैं | राष्ट्रीय ध्वज देश की एकता और अखंडता का प्रतिक माना जाता हैं |
राष्ट्रीय ध्वज की संरचना
हमारे देश का राष्ट्रीय ध्वज ‘तिरंगा’ हैं | तिरंगा इस भारत देश की शान हैं | भारत का राष्ट्रीय ध्वज तीन रंगों का हैं | इस तिरंगे के सबसे ऊपर केसरी बिच में सफ़ेद और सबसे निचे हरा रंग हैं |
सफ़ेद रंग के पट्टे पर माध्यम स्थान पर नील रंग का चक्र हैं | जिसमे २४ तीलियां हैं | इन तीनों रंगों की अपनी अपनी महत्वता हैं |
तीन रंगों का प्रतिक
केसरिया रंग यह देश की ताकद और त्याग, साहस का प्रतिक माना जाता हैं | सफ़ेद रंग यह शांति और सत्य का प्रतिक हैं और सबसे निचे हरा रंग उर्वरता, हरियाली, संपन्न और भूमि की पवित्रता का प्रतिक हैं |
यह तीनों रंग की अपनी महत्वता हैं | जो सफ़ेद रंग की पट्टी पर नील रंग का चक्र हैं वो सम्राट अशोक के द्वारा बनाये गए सारनाथ की लत से लिया गया हैं | इस चक्र में २४ तीलिया हैं, जो घंटों को दर्शाती हैं |
राष्ट्रीय ध्वज का महत्व
आज भी हमारा राष्ट्रिय ध्वज सभ्यता, इतिहास और भारतीय संस्कृति को दर्शाता हैं | हमारे देश का तिरंगा यह हमारी आज़ादी का प्रतिक हैं |
यह राष्ट्रीय तिरंगा उन भारतीय महान स्वतंत्र सेनानियों की याद दिलाता हैं जिन्होंने इस देश के लिए अपने जीवन का बलिदान दिया हैं | राष्ट्रिय ध्वज देश की स्वतंत्रता और आज़ादी के महत्व को दर्शाता हैं |
राष्ट्रिय ध्वज को तिरंगा कहते हैं
हमारे इस देश के राष्ट्रिय ध्वज को तिरंगा कहते हैं इसलिए की सबसे ऊपर केसरिया रंग हमारे देश के नेताओं को भौतिकवादी चीजों से मजबूत रहना और राष्ट्र की सेवा करना यही प्राथमिक कर्तव्य हैं | इसके बाद बिच में जो सफ़ेद रंग हैं, वो हमेशा सत्य के मार्ग पर चलने की सिख देता हैं |
तिरंगे के सबसे निचे वाला हरा रंग यह देश के मिट्टी और सांस्कृतिक चीजों को दर्शाता हैं | जो सफ़ेद रंग के पत्ते पर जो चक्र हैं, वो यह संकेत देता हैं की, हमें जीवन मुश्किलों का सामना करके हमेशा आगे बढ़ने के प्रेरणा देता हैं |
निष्कर्ष:
हमारे भारत देश का राष्ट्रिय ध्वज तिरंगा के नाम से जाना जाता हैं | हमारा राष्ट्रीय ध्वज हमारे इस देश के गौरव का प्रतिक हैं | हम सभी को किसी भी कीमत पर इस तिरंगे की रक्षा करनी चाहिए |
राष्ट्रीय ध्वज को हमेशा ऊँचा फहराना चाहिए क्यों की, यह हमारे देश के आज़ादी का प्रतीक हैं | जो हमें कई सालों के बाद संघर्ष और बलिदानों का त्याग करके मिला हैं |