नारी का जीवन

नारी शक्ति पर निबंध – पढ़े यहाँ Nari Shakti in Hindi Essay Pdf

Photo of author

By hindiscreen

प्रस्तावना :

भारतीय संस्कृत में प्राचीन काल से ही नारी एक शक्ति है | क्योंकि प्राचीन काल से ही नारी माँ, बहन, पत्नी जैसे अन्य कई भूमिका निभाती चली आ रही है | नारी बेटी के रूप में भगवान का दिया हुआ अमूल्य धन है | नारी बहुत ही शक्तिशाली होती हैं, जो अत्यंत आत्मीयता से अपनें परिवार की सेवा करती है | परंतु नारी जन्म से अबला नहीं होती हैं उन्हें अबला बनाया जाता है |

महिला दिवस नरेंद्र मोदी द्वारा बोले गये वाक्य “देश की सुधार के लिए पहले हमें भारत की महिलाओं को सशक्त बनाना होगा” महिलाओं पर आधुनिक युग में नारी अपनें जीवन से जुड़े हुए निर्णय स्वंय लेने लगी हैं | नारी जब एक बार कदम उठा लेती है, तो परिवार आगे बढ़ता है, और राष्ट्र विकास की ओर बढ़ता है |भारतीय नारी के जीवन में परिवर्तन

नारी शक्ति बहुत ही महान है |नारी अंदर सहनशीलता, धैर्य, मधुर, प्रेम, ममता मदुर वाणी जैसे अन्य गुणोंसे भरी होती हैं, और यही गुण नारी की असली शक्ति है | नारी जब कोई भी कार्य करनें का निर्णय लेती है, जबतक वह कार्य पूरा नहीं होता तबतक वह पीछे नहीं हटती है | नारी पुरुषों से अच्छा अपनी शक्ति का परिचय देती हैं |

हमें नारी को यह एहसास दिलाना होगा की उनकी शक्ति अपार है | राष्ट्र की प्रगति, सामाजिक स्वतंत्रता में शिक्षित महिलाओं की भूमिका उनकी उन्नति का अहम् है | जितना की पुरूष की और इतिहास इस बात का प्रमाण है, जब नारी अपनी बात सही तरीके से रखी है |इसके बावजूद भी समाज में कुछ लोग ऐसे हैं जो महिलाओं को अबला नारी कहते हैं |नारी का समाज सम्मान

नारी अपने आप को कमजोर न समझते हुए किसी भी मुसीबत का साहसपूर्वक डटकर सामना करती है | पहले नारी की स्थिति कमजोर थी, क्योंकि नारी संबधित कई प्रथाएँ थी जिसे पर्दा, प्रथा, नारी शिक्षा पर जोर ना देना और नारी को सिर्फ घर गृहस्ती के काम करनें के लिए समझते थे, और समाज में कोई भी महत्वपूर्ण स्थान नहीं दिया जाता था |\

वर्तमान काल में महिला को अबला नारी मानना गलत है | क्योंकि को देखा जाए तो नारी पुरुष के हर एक क्षेत्र में भाग लेती हैं | आज की नारी पढ़ लिख कर स्वतंत्र है, तथा अपनें अदिकारों के प्रति सजग भी है |आज नारी “शक्ति” का सघन पुंज है | शक्ति स्वरूप नारी की सफलता का वर्णन किया जाए तो शायद उसे समेट पाना संभव नहीं होगा | परंतु विश्लेषण करनें पर मालूम होता है, की नारी की प्रकृति बड़ी अनोखी है |भारतीय समाज में नारी का स्थान

नारी के खिलाफ कुछ बुरे चलन को खुले विचारो के लोगों को महान भारतियों द्वारा हटाया गया | जिन्होंने महिलाओं के खिलाफ भेदभावपूर्ण कार्यों के लिए अपनी आवाज उठाई,राजा राम मोहन रॉय की कोशिशों के कारण सती प्रथा ख़त्म किया गया |

महिलाओं को प्रताड़ित किया जाता है, जैसे दहेज़ प्रथा, यौन हिंसा, असमानता, महिलाओं के प्रति घरेलु हिंसा, बाल मजदूरी, मानव तस्करी जैसे देश में सांस्कृतिक, सामाजिक, आर्थिक, और शिक्षा का अंतर लाता है, और देश को पीछे धकेल रहा है |

For any other query regarding the Nari Shakti in Hindi Essay Pdf, you can ask us by leaving your comment below.

Leave a Comment