भूमिका :
धरती पर भगवान का रूप होती है “माँ” भगवान और माँ में कोई फर्क नहीं होता दोनों ही हमेशा हमारे साथ रहते हैं | माँ के बिना हम अपने जीवन की कल्पना नहीं कर सकते हैं | माँ ही है जिनके आगे भगवान् का भी सिर झुक जाता है |
माँ एक ऐसा अनमोल रत्न है जिसके बारे में शब्दों में बयाँ करना बहुत कठिन है | माँ मेरे जीवन में सबसे महत्वपूर्ण है | हम सभी के जीवन में माँ बहुत ही अनमोल होती है | बचपन से लेकर हमारा ध्यान रखने वाली माँ होती है | निस्वार्थ प्यार और ममता लुलाने वाली वाली केवल हमारी माँ ही होती है |
‘माँ’ एक ऐसा शब्द है जिसे दुनिया का हर बच्चा इस दुनियाँ में आने के बाद अपने मुँह से सबसे पहले माँ बोलता है | माँ शब्द की कोई परिभाषा नहीं होती है यह शब्द अपने आप ही पूरा होता है |
माँ शब्द को किसी भी तरह से परिभाषित नहीं किया जा सकता है | मेरी माँ मेरा ख्याल रखती है,मेरी माँ मेरे लिए भगवान है | यदि माँ नहीं होती तो हमारा अस्तित्व ही नहीं होता | इस दुनियाँ में माँ सबसे आसान शब्द है इस नाम में भगवान् स्वंय वास करते हैं |
प्रत्येक लोगों के जीवन में माँ सबसे महत्वपूर्ण होती है, माँ हमेशा हमारे साथ रहती है | कहा जाता है, की भगवान हर जगह नहीं होते हैं, इसलिए उन्होंने माँ को बनाया है | हमारी माँ घर की लक्ष्मी होती है, मेरी माँ ही मेरी जन्नत है |
माता कर पिता इस दुनियाँ में भगवान का वो रूप है जो बिना किसी स्वार्थ के हमें पालते हैं और पढ़ाते, लिखाते हैं | वे अपना पुर जीवन हमारे ऊपर न्यौछावर कर देते हैं | हमारे लिए माता-पिता भगवान से दुआ मांगते हैं की हमेशा खूह रहें और उन्हें दुनियाँ की हर कामयाबी मिले |
हमारे जीवन की सबसे पहली गुरु हमा माँ है, जिन्होनें सहनीय पीड़ा सहकर हमें जन्म दिया है | माँ भगवान की सबसे श्रेष्ठ रचना है इसलिए माँ को भगवान का दर्जा दिया गया है | माँ संसार की जननी है क्योंकि माँ के बिना संसार की कल्पना नहीं किया जा सकता है |
माँ हमें जीवन में कठिनाइयों से लड़ते हुए आगे बढ़ने का सन्देश देती है | माँ हमारे प्रत्येक जरूरतों का ख्याल रखती है | माँ ममता और वात्सल्य की मूरत है एक बच्चे की सब पहली दुनियाँ माँ का अंचल ही होता है माँ के गोद में बैठकर वह दुनियाँ के नए रंग देखता है |
माँ सुबह उठकर मुझे स्कूल जानें के लिए तैयार करती है, और टिफिन देकर स्कूल छोड़ने जाती है, विदा लेते समय माँ मुझे टाटा करती है |
माँ मेरी पढाई का अधिक ख्याल रखती है | माँ दोपहर दरवाजे पर मेरा इंतज़ार करती है | मेरी माँ मेरी हर छोटी-छोटी बातों का ख्याल रखती है | इस धरती पर ‘माँ’ हमारा पहला प्यार, पहला शिक्षक और पहली दोस्त होती है |