प्रस्तावना :
जब कभी भी मेरे पसंदीदा खेल का नाम लेते ही मेरा मन खुशियों से भर जाता है | इस खेल के प्रति सभी लोगों को बहुत उत्साह रहता है |
जीवन में खेलों का एक विशिष्ट स्थान होता है जैसे जीवन में खाना-पीना अनिवार्य होता है | उसी प्रकार जीवन को सुखमय बनाने के लिए खेलना जरुरी होता है | खेल अनेक प्रकार के खेले जाते हैं लेकिन आयु के आधार पर खेलों को पसंद किया जाता है |
मेरा पसंदीदा खेल 
खेल सभी के जीवन का मुख्य आधार है मेरा प्रिय खेल क्रिकेट है | क्योंकि इस खेल में मेरा मनोरंजन भी होता है और स्वास्थ्य भी अच्छा रहता है | आज खुले मैदान में कई प्रकार के खेल खेले जाते हैं |
जैसे हॉकी, फूटबाल, दौड़, पोलो, कबड्डी आदि जैसे अनेक खेल पूरी दुनिया के लोकप्रिय खेल है | इस समय में विश्व में कई ऐसे खेल हैं जो अपनी-अपनी रूचि के अनुकूल खेले जाते हैं |
आज क्रिकेट एक विश्व प्रिय खेल बन चूका है, इसकी लोकप्रियता इतनी अधिक है की इस खेल को देखने के लिए दर्शकों की जितनी भीड़ को स्टेडियम में देखा जाता है उतना भीड़ अन्य किसी खेलों में नहीं होता है |
क्रिकेट का खेल जब विश्व के दो देशों के बिच खेला जाता है तो स्टेडियम मैच न देख पाने वाले लोग टेलीविज़न और रेडिओ में चिपके हुए नजर आते हैं |
क्रिकेट खेल की जानकारी
क्रिकेट का खेल किसी भी मौसम में खेला जाता है, लेकिन इसे गर्मी और वर्षा ऋतू में खेलने पर कठिनाई आती है | क्रिकेट का खेल एक बड़े मैदान में खेला जाता है, मैदान के बीचोबीच बाइस गज लम्बी पिच होती है |
इसके निर्धारण के लिए दोनों किनारों पर तीन-तीन विकेट खड़े किये जाते हैं | यह खेल दो टीमों के बिच खेला जाता है और प्रत्येक टीम में ग्यारह-ग्यारह खिलाडी होते हैं |
इस खेल में निर्णय देने के लिए दो अम्पायर होते हैं और मैदान के बाहर तीसरा अम्पायर होता है जो विशेष परिस्थितियों में निर्णय लेता है |
जो भो टीम बैंटिंग करती है वह तबतक बल्लेबाजी करती है जब तक की संपूर्ण ओवर ख़त्म ना हो जाए या फिर जबतक उस टीम के दस खिलाडी आउट ना हो जाए |
क्रिकेट के प्रकार
अंतराष्ट्रीय क्रिकेट हर साल खेला जाता है, जिसे इंटरनेशनल क्रिकेट काउंसिल (ICC) द्वारा आयोजित किया जाता है | ICC क्रिकेट के नियमों को बनाती है और टीम का चयन करती है | ICC यह भी सुनियोजित करती है की सभी दोनों टीम क्रिकेट के नियमों का पालन कर रही है या नहीं क्रिकेट का सबसे बड़ा प्रतियोगिता ‘वर्ल्ड कप’ होती है |
क्रिकेट का इतिहास :
क्रिकेट की शुरुआत १६वीं शताब्दी में इंग्लैंड में हुआ था और सबसे पहले प्रिंस एडवर्ड द्वारा खेला गया था | १८वीं शताब्दी में यह इंग्लैंड का राष्ट्रिय खेल बन गया | इसके बाद क्रिकेट का यह खेल पूरी दुनिया में फैलने लगा | १८४४ में पहली बार अंतराष्ट्रीय तौर पर एक दिवसीय क्रिकेट मैच खेला गया था |