प्रस्तावना:
मेरा भारत देश सबसे महान है | भारत हमारी मातृभूमि है | देश में रहने वाला हर एक इन्सान अपने देश से बहुत प्यार करता है |
मै इस भारत देश का नागरिक हु | मुझे मेरे देश पर अभिमान है | मै अपने देश से बहुत प्यार करता हु | मै सपनो में एक महान देश की कल्पना करता हु |
सुख शांति की भावना
मेरे सपनो का भारत ऐसा होगा की, सब भारतीय देशवासियों में सुख शांति की भावना हो | सभी लोग ख़ुशी और मिल जुलकर से रहे |
मेरे देश को प्राचीन समय में ‘सोने की चिड़िया’ कहा जाता था | उसी तरह मेरे सपनो का भारत गौरवशाली होना चाहिए |
देश में गरीबी
मेरे देश में बहुत सारे लोग रहते है लेकिन कई लोग बहुत गरीब है | मेरे देश में आर्थिक असामनता है |
अमीर लोग अमीर होते जा रहे है और गरीब लोग गरीब होते जा रहे है | मै ऐसे भारत को देखता हु की, भारत में धन सबको एक समान वितरित किया जा सके |
शिक्षा का अधिकार
देश के विकास में शिक्षा एक प्रमुख समस्या है | सरकार शिक्षा के महत्वता को फ़ैलाने का प्रयत्न कर रही है | हमारे देश के सभी लोगो को शिक्षा का अधिकार समान रूप से मिलना चाहिए |
भेदभाव
मेरे सपनो के भारत में स्त्री और पुरुष दोनों को समान मानना चाहिए | दोनों में भेदभाव नही करना चाहिए | मेरे सपनो के भारत में स्त्री को ज्यादा महत्व देना चाहिए |
धार्मिक भेदभाव
मेरे देश में बहुत सारे जाती और धर्म के लोग रहते है | लेकिन मेरे सपनो के भारत में एक ऐसी जगह होगी जहा जाती और धर्म में फरक नही किया जायेगा |
रोजगार
मेरे देश अच्छे रोजगार की कमी है | कई लोगो काम करके रोजगार बहुत कम मिलता है | मै अपने सपनो के भारत में ऐसा देखता हु की, सरकार सभी लोगो को समान रोजगार प्राप्त करे |
जिसके कारण हमारे देश के विकास और सुधारने के लिए अच्छा कार्य कर सके |
निष्कर्ष:
मेरे सपनो का भारत गरीबी, डर और भूख से मुक्त रहे | किसी को भी कोई भी मुश्किलों का सामना ना करना पड़े | मेरे सपनो का भारत विश्व में अपना प्रमुख स्थान बनाए |
मेरा देश एक विकसित राष्ट्र बनेगा | मेरे देश को सभी लोग सम्मान और अच्छी नजर से देखेंगे | हम सभी लोगो को भारत देश पर अभिमान होगा |