प्रस्तावना:
माँ वही होती हैं, जो हमें जन्म देती हैं और हमारे जीवन का सबसे पहले गुरु बनकर अच्छे संस्कार देती हैं | हम सभी के जीवन में माँ की भूमिका सबसे अलग होती हैं | माँ यह भगवान का दूसरा रूप होती हैं |
इस धरती पर भगवान ने सभी बच्चों के लिए दिया गया एक बहुत बड़ी अमानत हैं | माँ अपने बच्चों के छोटी – मोठी जरूरतों को पूरा करने और ध्यान रखने वाली खुबसूरत इंसान होती हैं |
माँ की ममता
माँ अपने बच्चों से बहुत प्यार करती हैं और ख्याल भी रखती हैं | माँ की ममता एक नीव के पत्थर समान होती हैं | उस पर वो अपने बच्चे के भविष्य की ईमारत खड़ी कर देती हैं |
बच्चे के जीवन का सबसे पहला एहसास माँ की ममता होती हैं | हर एक बच्चे का रिश्ता अपनी माँ से जन्म तक ही नहीं होता हैं हर सांसो का नाता होता हैं | माँ अपने बच्चों के लिए हर एक दुःख को सहती हैं और अपने बच्चे का संरक्षण करती हैं |
माँ अपने बच्चों को सुबह स्कूल जाने के लिए तैयार होने में सहायता करती हैं | अपने बच्चों के लिए सुबह का नाश्ता और दोपहर का खाना बनाकर देती हैं | वो दरवाजे पर खड़े रहके अपने बच्चे का इंतजार करती रहती हैं |
जीवन में महत्व
माँ का जीवन इन सबसे ज्यादा महत्व होता हैं | माँ के बिना हर किसी का जीवन अधुरा होता हैं | जब जिंदगी में माँ का अस्तित्व होता हैं, तो मन में विश्वास भरा होता हैं | माँ हमारी सबसे बड़ी ताकद होती हैं | अगर वही हमारे जिंदगी में नहीं रहेगी तो जीवन अधुरा रह जाता हैं |
जीवन में एक बच्चे के लिए माँ और उसकी ममता का महत्पूर्ण स्थान होता हैं | लेकिन हर किसी के जीवन में माँ और माँ की ममता नसीब में नहीं मिल पाती हैं | किसी बच्चों के सर से माँ का साया उठ जाता हैं और वो माँ की ममता के लिए तरसते हैं |
पवित्र बंधन
माँ और बच्चे के बीच में बहुत खास बंधन होता हैं, जो कभी खत्म ही नहीं होता हैं | माँ अपने बच्चे से प्यार और परवरिश कम नहीं करती हैं | वो हमेशा अपने बच्चों से बहुत प्यार करती हैं |
जब कोई बच्चा अपनी माँ से कुछ चीज मांगता हैं तो माँ उसे तुरंत लाकर देती हैं | वो अपने बच्चों के लिए कुछ करने के लिए कभी पीछे नहीं हटती हैं |
निष्कर्ष:
हम सभी लोगों को हमेशा अपनी माँ का सम्मान और प्यार करना चाहिए | जिस व्यक्ति के जीवन में एक माँ होती हैं, वो बहुत भाग्यशाली होता हैं | माँ यह दुनिया की सबसे बड़ी ताकद होती हैं |