प्रस्तावना :
मेरा पसंदीदा जानवर है कुत्ता, और “कुत्ता” एक पालतू जानवर होता है | कुत्ता बहुत ही बुद्धिमान जानवर होता है इसे कोई भी अपने घरो में पालना पसंद करते हैं | कुत्ता एक प्रकार का जानवर होते हुए भी मनुष्य से ज्यादा लगाव रखते हैं |
कुत्ता बहुत ही समझदार और वफादार जानवर होता है | यह मनुष्य का सबसे सच्चा मित्र होता है क्योंकि कुत्ते की सोंच मनुष्य की सोंच की तरह होती है जिससे वह मनुष्य की भावनाओं को समझता है | कुत्ते का जीवनकाल १५ से २० वर्ष का होता है |
कुत्ते की शरीर रचना
कुत्ता चौपाया जानवर होता है, इसकी दो चमकीली आंखे होती है | कुत्ता बहुत ही बुद्धिमान जानवर होता है | कुत्ते कम यह में नुकीले दांत होते हैं और कुत्ता काले, सफ़ेद और भूरे रंगों में पाया जाता है |
कुत्ते का शरीर नस्ल के आधार पर छोटा बड़ा होता है जैसे की कुत्ते कई प्रकार के होते हैं कुछ कुत्तों के शरीर पर बाल बड़े-बड़े होते हैं | कुत्ते के पैरो में नुकीले नाखून होते हैं | कुत्ता सोते समय बहुत ही सतर्क रहता है, और थोड़ी सी भी आहट पाने पर कुत्ता तुरंत जाग जाता है |
कुत्ता वफादार जानवर होता है
कुत्ता बहुत ही वफादार जानवर होता है, यह इंसानों का सबसे सच्चा मित्र होता है | कुत्ता बहुत ही उपयोगी और आज्ञाकारी जानवर होता है | कुत्ता दो से चार फुट तक का ऊँचा होता है | कुत्ता पानी में भी तैर सकता है और यह विश्व में सभी जगहों पर पाया जाता है |
कुत्ता अपने मालिक से बहुत प्यार करता है, कुत्ता ज्यादातर इंसानों के आस-पास रहना पसंद करता है | कुत्ते को समझदार और वफादार माना जाता है यह अपने मालिक के प्रति पूरी जिंदगी वफादार रहता है |
कुत्ते की विशेषता
कुत्ते की अनेक प्रजातियाँ होती है का वैज्ञानिक नाम कैनिस लुपुस फैमिलिरिस होता है | मनुष्य और कुत्ते का रिश्ता पुराने समय से चला आ रहा है, कुत्ता अपने मालिक के प्रति हमेशा वफ़ादारी दिखता है | मादा कुत्ते का नाम हिंदी भाषा में कुतिया होता है और कुत्ते के बच्चे को पिल्ला कहा जाता है |
वयस्क कुत्ते के मुँह में ४२ दांत होता हैं और छोटे कुत्ते के मुँह में २८ दांत है | इंसानो की तुलना में कुत्ते का खून १३ प्रकार का होता है जबकि इंसानों में सिर्फ चार प्रकार का होता है |
कुत्ते का भोजन
कुत्ता भोजन में मांस, मछली फल, रोटी दूध, सब्जी, चावल आदि खाता है | कुत्ता भी इंसानों की तरह सर्वाहारी होता है कुत्ते पहले केवल मांस कहते थे लेकिन जब से लोग इन्हें अपने घरो में पालनें लगे तब से कुत्ता शाकाहरी भोजन करने लगा है |
निष्कर्ष :
कुत्ते का उपयोग पुलिस विभाग, वैज्ञानिक शोध केंद्र, रेलवे, आर्मी तथा विस्फोटक का पता लगाने के लिए किया जाता है | कुत्तों को ट्रनिंग दी जाती है और उनसे रासे लगवाई जाती है | कुत्ता घर की सुरक्षा के साथ चोर और अपराधियों को पकड़ने में भी कुत्त्ते का उपयोग किया जाता है |
हिंदी मेरा प्रिय जानवर निबंध के बारे में किसी अन्य प्रश्न के लिए, आप अपनी टिप्पणी नीचे छोड़ कर हमसे पूछ सकते हैं।