मेरा भारत महान पर निबंध पढ़े यहाँ Mera Bharat Mahan Essay in Hindi

प्रस्तावना :

मेरा भारत एक महान और कृषि प्रधान देश है, जिसे हिंदुस्तान के नाम से जाना जाता है | भारत को हिंदुस्तान और सोनें की चिड़िया के नाम से भी जाना जाता है, मेरा भारत देश अपनींसंस्कृति और सभ्यता और प्रकृति के पूर्ण सौंदर्य भरपूर है | भारत पुरे विश्व के सबसे बड़े देशों में ७वें स्थान पर आता है, इस देश की मिट्टी की महानता सबसे अलग है |

मेरा भारत देश सच में महान है, क्योंकि सदियों तक अंग्रेजों का गुलाम रहनें के बाद भी यहाँ अपनीं संस्कृत को बरकरार रखा | आज भी हमारे देश की मिट्टी से वही सौंधी खुश्बू आती है | मेरा भारत वह महान देश है जहाँ दुश्मनों को भी माफ़ करके उसे गले लगाया जाता है | सबसे ज्यादा जनसँख्या में भारत दुसरे नंबर पर है, हमारे देश का राष्ट्र ध्वज तिरंगा है |

मेरे भारत देश की संस्कृति  

भारत की संस्कृति विश्व के इतिहास में कई दृष्टियों से विशेष महत्व रखती है | भारतीय संस्कृति अनेकता में एकता पर आधारित रही है | भारत देश की मातृभाषा ‘हिंदी’ है, यह सभी भाषाओँ को निर्पेक्ष बनाता है, देश में विभिन्न धर्मों के लोग अलग-अलग भाषाएँ बोलते हैं, और आपस में मिल-जुलकर रहते हैं | भारत देश में रहनें वाले सभी नागरिक के मन में देशभक्ति की भावना है |

मेरा देश भारत संस्कृति की क्रीड़ाभूमि है, इसी देश से ज्ञान की रश्मियाँ पुरे विश्व में फैली हुई हैं | भारत देश भौगोलिक विभिन्नताओं वाला देश है | भारत की संस्कृत एवं परम्पराएंपुरे विश्व में विख्यात है | भारत के लोग विदेशियों को ‘अतिथि देवो भवः मनाकर उनका उचित सम्मान करते हैं |हमारी संस्कृत का सम्मान विदेशी लोग भी करते हैं, और उसे देखनें और समझनें के लिए भारत आते हैं |

भारत वीर योद्धाओं का देश है 

भारत लोकतांत्रिक देश है यहाँ की जनसँख्या लगभग १०० करोड़ से भी अधिक है | भारत में २९ राज्य और ७ केंद्र शासित देश है | जहाँ अन्य कई तरह के धर्म और समाज के लोग भाईचारे के साथ रहते हैं | भारत का राष्ट्रिय गीत वंदेमातरम है और राष्ट्रिय पक्षी मोर है | भारत भूमि पर राम, कृष्ण, महावीर, बुद्ध जैसे अनेक महापुरुषों को जन्म दिया है |राष्ट्रपिता महात्मा गाँधी जी नें सत्य-अहिंसा और सत्याग्रह जैसे अमोघ अस्त्रों के द्वारा १५ अगस्त १९४७ ई. को भारत को आजाद करवाया |

भारत एक महान नेता और वीर स्वतंत्रता सेनानियों का देश है, जिनमें महाराणा प्रताप ,महात्मा गाँधी, डॉ सी. व्ही. रमण, छत्रपति शिवाजी, भगतसिंह, सुभाष चंद्र बोस, महात्मा गाँधी, पंडित जवाहरलाल नेहरु, लाला लाजपत राय, लाला बहादुर शास्त्री और न जानें कितनें वीर सवतंत्रता सेनानी शामिल हैं |

निष्कर्ष:

सम्पूर्ण विश्व को मेरे भरार देश पर गर्व रहा है, भारत की सभ्यता और संस्कृत विश्व की जननी है |हिमालय से निकली शुद्ध-निर्मल जल की धारा से गंगा, यमुना, सतलज, कृष्णा, कावेरी, ब्रह्मपुत्र आदि जैसे अनेक नदियों का निर्माण हुआ है | इसकी पर्वत धारा असंख्य खनिज पदार्थों को अपनीं गोद में समेटे हुए हैं |

For any other query regarding the Mera Bharat Mahan Essay in Hindi, you can ask us by leaving your comment below.

Updated: नवम्बर 2, 2019 — 8:29 पूर्वाह्न

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *