प्रस्तावना:
इस धरती पर मनुष्य यह सर्वश्रेष्ठ प्राणी हैं | जिस तरह से मनुष्य को अपना जीवन जीने के लिए जल, भोजन की जरुरत होती हैं | वैसे ही मनुष्य को स्वस्थ रहने के लिए खेल कूद की जरुरत हैं |
हर किसी के व्यस्त जीवन में खेल यह महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं | मनुष्य को शारीरिक विकास करने के लिए खेल यह बहुत अच्छा तरीका हैं | खेल खेलने से बहुत सारे फायदे होते हैं |
स्वस्थ जीवन
खेलों के द्वारा मनुष्य का तन और मन प्रसन्न रहता हैं | अन्य प्रकार के खेल खेलने से मनुष्य के धैर्य, सहनशीलता और मानवीय गुणों का विकास होता हैं | हर किसी के व्यस्त जीवन में खेल बहुत बड़ी भूमिका निभाते हैं |
इसलिए हर एक व्यक्ति कुछ समय के लिए खेल खेलना चाहिए | खेलों से मनुष्य का मनोरंजन भी होता हैं | खिलाडी के अंदर आत्मनिर्भर की भावना निर्माण होती हैं |
खेल खेलने से मनुष्य का स्वास्थ्य स्वस्थ रहता हैं | खेलों से मनुष्य का शरीर स्वस्थ और शक्तिशाली बनता हैं और रक्त संचार बढ़ता हैं | हाथ और पैर की मांसपेशियां और हड्डिया मजबूत हो जाती हैं |
विद्यार्थी जीवन में खेल
हर एक विद्यार्थी के जीवन में खेल का सबसे ज्यादा महत्व रहता हैं | बहुत सारे विद्यार्थी खेलों के दाम पर ही ऊँचे – ऊँचे पदों को हासिल करते हैं | खे
ल खेलने से शारीरिक विकास के साथ – साथ बौद्धिक और मानसिक विकास होता हैं | हमारे दैनंदिन जीवन में खेल खेलने से चिंता, घबराहट और तनाव को दूर करने में सहायता करते हैं |
खेलों के फायदे
खेल खेलने से बहुत सारे फायदे होते हैं | खेल मनुष्य को शारीरिक और मानसिक स्थिति को कायम रखने के लिए खेलों का विशेष महत्व हैं | इसकी वजह से प्राचीन समय से खेलों को विशेष महत्व दिया हैं |
पुराने ज़माने में विद्यार्थी आश्रमों में अध्ययन के साथ – साथ अन्य प्रकार के खेल खेलते थे | खेल की भावना जीवन में हमेशा अन्य परिथितियों का समाना करने के लिए साहस देती हैं | अन्य प्रकार के खेल तनावों को दूर करके हमें उर्जा प्रदान करते हैं |
खेलों का महत्व
खेलों का जीवन में बहुत महत्व होता हैं | बहुत सारे देशों में खेलों को सबसे ज्यादा महत्व दिया जाता हैं | खेल एक व्यक्ति के जीवन में वास्तविक लाभ प्रदान करते हैं |
अन्य प्रकार के खेल राष्ट्रीय और आंतरराष्ट्रीय स्तर पर बहुत अच्छा अवसर रखता हैं | कुछ देशों में अन्य कार्यक्रमों और त्योहारों के अवसर पर खेलों के प्रतियोगिता का आयोजन किया जाता हैं |
निष्कर्ष:
हर किसी को अपने जीवन में शिक्षा के साथ – साथ खेलों में भी दिलचस्पी रखनी चाहिए | मनुष्य के सर्वांगीण विकास के लिए खेलों का विशेष महत्व हैं | देश के स्वस्थ और सदृढ़ भविष्य के लिए शुरुवात से युवाओं को खेल के महत्व को समझना चाहिए |