प्रस्तावना:
हम सभी लोगों को पाता हैं की, हमारे जीवन में जल बहुत जरुरी हैं | अगर सभी सजीव सृष्टि को जल प्राप्त नहीं होगा तो उनको अपना जीवन जीना असंभव हैं | मनुष्य के जीवन में जल का बहुत महत्व हैं | मनुष्य जल का उपयोग अपने दैनंदिन जीवन में करता हैं |
ऐसा माना जाता हैं, जहां जल होता हैं, वहां जीवन होता हैं | इस जल के बिना जीवन का अस्तित्व नहीं हैं | पृथ्वी एक ऐसा ग्रह हैं, जिस पर मनुष्य को अपना जीवन जीना संभव हैं | इस धरती पर मनुष्य को बहुत सारी चीजे प्राप्त होती हैं |
जल का प्रमाण
हमारे इस धरती पर ७०% जल उपलब्ध हैं | लेकिन मनुष्य को पिने के लीये जल २% ही हैं | यह जल भूमिगत, नदियों, तालाबों और वर्षा के कारण उपलब्ध होता हैं |
जल के दो प्रकार होते हैं – एक मीठा जल और एक खारा जल | मीठा जल का उपयोग मनुष्य अपने जीवन में करता हैं और खारा जल यह पिने योग्य या खाना बनाने योग्य नहीं होता हैं |
जल का उपयोग
मनुष्य अपने जीवन में जल का उपयोग खाना बनाने के लिए, कपडा और बर्तन धोने के लिए, पानी पिने के लिए, साफ – सफाई करने के लिए करता हैं | मनुष्य अन्य सारी चीजों में जल का उपयोग करता हैं |
कई लोग जल का सदुपयोग करते हैं और कुछ लोग जल का दुरूपयोग भी करते हैं | अगर मनुष्य जल का सदुपयोग करेगा तो सुखमय शांति का जीवन जी पायेगा | यदि मनुष्य जल का दुरूपयोग करेगा तो उसे बहुत मुश्किलों का सामना करना पड़ेगा |
जल की जरुरत
मनुष्य भले ही भोजन के बिना कुछ दिनों तक जीवित रह सकता हैं | लेकिन जल के बिना मनुष्य ज्यादा दिन तक जीवित नहीं रह सकता हैं |
जल सिर्फ मनुष्य के लिए जरुरी नहीं हैं बल्कि सभी पशु – पक्षियों, पेड़ – पौधों के लिए जल बहुत महत्वपूर्ण हैं |
कई लोग ऐसे होते हैं जो जल को व्यर्थ करते हैं | जल के महत्व को नहीं समझते हैं | हम सभी लोगों को जल की बर्बादी नहीं करनी चाहिए |
जल की बचत
हम सभी लोगों को वर्षा का संचयन करके जल को तालाबों में या टंकियों में इकट्ठा करके रखना चाहिए | क्योंकि को जरुरत रहने पर उसका उपयोग कर सकते हैं |
सभी लोगों को कपड़े या बर्तन धोने और साफ – सफाई करने के लिए जल की ज्यादा बर्बादी नहीं करनी चाहिए |
हम सभी को जल के स्त्रोतों को दूषित नहीं करना चाहिए |
पेड़ों की कटाई होने पर रोक लगानी चाहिए और ज्यादा से ज्यादा पेड़ लगाने चाहिए |
नदी – नालों और समुद्र के जल को दूषित नहीं करना चाहिए |
जल का एक – एक बूंद बहुत कीमती होता हैं | इसलिए उसे बचाके रखना चाहिए |
निष्कर्ष:
जल यह हमें प्रकृति के द्वारा मिला हुआ एक अनमोल उपहार हैं | इसलिए हम सभी लोगों को इसे बचाकर रखना चाहिए और काम रहने पर ही इसका उपयोग करना चाहिए |
इसे ज्यादा व्यर्थ नहीं करना चाहिए | वास्तव में जल हैं तो कल हैं | इसलिए कहा गया हैं की, जल ही जीवन हैं |