प्रस्तावना:
आज इंटरनेट के जाल पूरी दुनिया में फ़ैल गया हैं | इंटरनेट आज सभी लोगों के जीने की वजह बन गया हैं | इंटरनेट की वजह से मनुष्य का हर एक कार्य आसानी से होने लगा हैं |
इंटरनेट मुश्किलों में मनुष्य की सहायता करता हैं | इंटरनेट आज सभी के जीवन में सबसे महत्वपूर्ण हो गया हैं | इंटरनेट यह आधुनिक और उच्च तकनीकी विज्ञान का आविष्कार माना जाता हैं |
इंटरनेट का आविष्कार
इंटरनेट की निर्मिती सन १९६० में युनायटेड रक्षा विभाग ने अपरानेट के नाम से की थी | उसके बाद सन १९६९ में इंटरनेट का जन्म अमेरिका में किया गया था |
इंटरनेट का जाल टेलीफ़ोन और कंप्यूटर की तकनीकी का उपयोग करके बनाया गया हैं | कंप्यूटर का विकास होने के बाद धीरे – धीरे इंटरनेट के फायदे अन्य क्षेत्रों में दिखाई देने लगे | यह क्रांति पुरे देश में फैलने लगी |
इंटरनेट का उपयोग
इसका उपयोग हर एक मनुष्य अपने जिंदगी में कर रहा हैं | हर एक कार्य में इंटरनेट का उपयोग किया जाता हैं | इंटरनेट का आविष्कार हुआ इसलिए मनुष्य का जीवन सरल और बहुत आसान हो गया |
इसके माध्यम से सभी चीजे ऑनलाइन डाटा और अपलोड और डाउनलोड की जाती हैं | मनुष्य को आवश्यकता होने पर इसका उपयोग कर सकता हैं | इंटरनेट यह सभी लोगों को सुचना प्रदान करने और सूचित करने का सबसे अच्छा माध्यम हैं |
इंटरनेट का महत्व
मनुष्य को इंटरनेट यह विज्ञान के द्वारा मिला हुआ उपहार हैं | हर कोई इंसान इंटरनेट के माध्यम से सुचना, चित्र, विडिओ दुनिया के किसी भी कोने में भेज सकता हैं | कंप्यूटर या मोबाइल में इंटरनेट के द्वारा मनुष्य एक – दुसरे को इ – मेल भेज सकता हैं |
यह मेसेज भेजने का सबसे सस्ता साधन हैं | इसके माध्यम से हम दुनिया के किसी भी कोने में दोस्तों से बात कर सकते हैं | यह एक सार्वजानिक सुविधा हैं जिसका उपयोग कोई भी कर सकता हैं |
इंटरनेट के फायदे
इंटरनेट के माध्यम से हम किसी भी प्रकार की जानकारी प्राप्त कर सकते हैं | इंटरनेट यह एक मनोरंजन का साधन हैं | इसके द्वारा हम सभी गेम्स खेल सकते हैं, विडिओ और फिल्म देख सकते हैं, गाने सुन सकते हैं |
हम घर बैठे – बैठे हम इंटरनेट के द्वारा बिजली का बिल, पानी या टेलीफ़ोन का बिल ऑनलाइन भर सकते हैं | इसके सहायता से रेल्वे या होटल बुक कर सकते हैं | हम ऑनलाइन शौपिंग भी कर सकते हैं | इंटरनेट के स्वर हम सभी को बहुत सारी सुविधाएँ प्राप्त हो जाती हैं |
निष्कर्ष:
इंटरनेट यह मनुष्य एक अच्छा दोस्त भी माना जाता हैं | इससे मनुष्य को लाभ भी होते हैं और हानियाँ भी होती हैं | हर एक मनुष्य को इंटरनेट का उपयोग सही काम के लिए करना चाहिए | इंटरनेट का उपयोग देश के विकास के लिए करना चाहिए |