प्रस्तावना :
आज कल की दुनिया में महंगाई बहुत बढ़ गयी है | महंगाई का अर्थ होता है – वस्तुओं के कीमत में वृद्धि होना | हमारे देश को सबसे पहिले सब वस्तुओं के लिए दुसरे देश के ऊपर निर्भर होना पड़ता था | लेकिन सब वस्तुओं का उत्पादन हमारे देश में ही होता है |
जब से देश को स्वतंत्रता मिली है तब से हमारे देश में महंगाई बहुत बढती जा रही है | हर दिन वस्तुओं की कीमत बढती जा रही है | महंगाई की वजह से गरीब लोगो को दो वकत की रोटी मिलनी बहुत मुश्किल हो गयी है |
महंगाई बढ़ने के कारण
महंगाई एक बहुत बड़ी गंभीर समस्या है | वकत के साथ महंगाई और भ्रष्टाचार के कारण आज देश की हालत की हालत ऐसे हो गयी है की अमिर लोग अमिर होते जा रहे है और गरीब लोग गरीबी में ही जी रहे है |
किसी व्यक्ति के पास किसी मज़बूरी के कारण वो शिक्षण नही ले पाते है और उनको नौकरी मिलना बहुत मुश्किल हो जाता है | इसलिए वो कुछ काम नही कर सकते है |
उनकी हालात कुछ ऐसी रहती है की वो अपने जीवन में कुछ नही कर सकते है | फिर भी गरीबी का जीवन जीना पड़ता है | महंगाई के कारण सब कुछ खरीदना भी बहुत मुश्किल हो जाता है |
जनसँख्या में वृद्धी
बाजार में वस्तुओं की ज्यादा माँग की वजह से महंगाई बढती है | देश की जनसँख्या बढती ही जा रही है | जनसँख्या बढ़ने के कारण हर व्यक्ति की माँगे भी बढती है |
इस दुनिया में हर व्यक्ति को जीवन जीने के लिए खाना बहुत जरुरी है | उसको खाना नही मिलेगा तो हर व्यक्ति अपना जीवन नही जी पायेगा | उसको अपने जिंदगी में हर दिन बहुत सारे चीजों की आवश्यकता होती है |
काला बाजार
देश में हर वस्तु की माँग बढ़ने और उसकी निर्मिती कम होने पर महंगाई बहुत ज्यादा बढ़ रही है | काला बाजार में निर्मित किये हुए सब वस्तुओं को कम में बाजार में भेजा जाता है इसके कारण उसका दाम बढ़ जाता है |
वस्तुओं में महंगाई
फल, सब्जिया, दूध, कपडा, पेट्रोल और डिझेल और खाद्य पदार्थ यह सब हर व्यक्ति के मूलभूत वस्तु है | इस मुलभुत सेवाओं का उपयोग हर दिन किया जाता है और इसकी माँग भी ज्यादा रहती है |
इसलिए महंगाई ज्यादा बढ़ रही है | महंगाई बढ़ने के कारण गरीब व्यक्ति यह सब चीजों को नही खरीद सकता है |
सरकारी योजना
सरकार का दाम बढाने की योजनाओ पर कोई नियंत्रण नही रहता है | सरकार हर तरह योजनाओ का शुरुवात करता है |
लेकिन उन्हें पूर्ण रूप से समर्थन और लागु नही किया जाता है | इसका कोई भी फायदा गरीब लोगो को नही होता है |
निष्कर्ष :
महंगाई यह समस्या सब जगह पे दिखाई देती है | यह एक बहुत बड़ी समस्या है | आधुनिक सुविधा और साधनों का उपभोग उपभोक्ता तेजी से करता है |
इसलिए उसकी आर्थिक स्थिति कमजोर होती है | इसके कारण महंगाई की शुरुवात होती है | इसलिए गरीब लोग महंगाई के शिकार बन जाते है |