Railway

भारतीय रेल पर निबंध – पढ़े यहाँ Indian Railway Essay In Hindi

Photo of author

By hindiscreen

प्रस्तावना 

भारत में रेलगाड़ी यातायात का एक प्रमुख साधन होती है | भारत में रेल्वे का शुरुआत १६ अप्रैल १८५३ में अंग्रेजो के द्वारा मुंबई और ठाणे के मध्य ३४ किमी की दुरी पर सवारी गाड़ी चलाई गई थी, तब से लेकर आजतक भारत ने रेल्वे के क्षेत्र में अभूतपूर्व प्रगति की तेज गति से आधुनिकीकरण कर रहा भारतीय रेलविश्व में परिचालन में अपना दूसरा स्थान बना चुकी है |

रेलगाड़ी यातायात यह भाप इंजन तथा बिजली के इंजन तक का इसका सफ़र शानदार रहा है रफ़्तार मेंयह ५० किमी तथा १०० किमी प्रति घंटा की गति से दौड़ती है | भारत में ट्रेनों की अधिकतम यात्री वर्तमान में १३० किमी प्रति घंटा है जिसे बढ़ने का प्रयास किये जा रहें हैं |

एशिया का सबसे बड़ा रेल नेटवर्क एशिया का सबसे बड़ा रेल नेटवर्क

भारतीय रेल एशिया का सबसे बड़ा रेल नेटवर्क तथा सरकारी स्वामित्व वाला विश्व का चौथा सबसे बड़ा रेल नेटवर्क है यह १६० वर्षों से भी अधिक समय तक भारत के परिवहन क्षेत्र का मुख्य घटक रहा है |भारतीय रेल्वे ने तेजी से प्रगति की है और यह इस समय यह एशिया की सबसे बड़ी व विश्व की दूसरी सबसे बड़ी रेल-प्रणाली है |

भारतीय रेल से होनेवाले लाभ भारतीय रेल से होनेवाले लाभ

भारतीय रेल में लगभग १४ लाख लोगों को रोजगार मिला हुआ है, जो देश के किसी भी उपक्रम में सबसे अधिक है तथा केन्द्रीय कर्मचारीयों की कुल संख्या ४०% है | यह न केवल देश की मूल संरचनात्मक आवश्यकताओं को पूरा करने मरण महत्त्वपूर्ण भूमिका निभाता है, तथा बिखरे हुए क्षेत्रों को एक साथ जोड़ने में और देश राष्ट्रीय अखंडता का भी संवर्धन करता है |

भारत में माल ढोने एवं यात्री परिवहन का मुख्य साधन रेल है | भारत में रेलमार्गों का निर्माण १८५० ई में तत्कालीन वायसराय लार्ड डलहौजीके कर्कल में प्रारम्भ हुआ है |

इस समय देश में सैट हजार से अधिक रेल्वे स्टेशन हैं तथा रेलमार्ग की कुल लम्बाई ६३ हजार किमी से अधिक हैं, जिसके लगभग २८% भाग का विद्युतीकरण हो चूका है, आज भी भारत की पटरियों पर प्रतिदिन कुल १९ हजार से भी अधिक ट्रेनें दौड़ती हैं, जिसमे १२ हजार पैसेंजर गाड़ी तथा ७ हजार मालवाहक गाड़ीयां हैं | भारत में कई प्रकार की रेलगाड़ियाँ हैं राजधानी-एक्सप्रेस, गरीब रथ-एक्सप्रेस, जनशताब्दी एक्सप्रेस तथा दुरन्तो एक्सप्रेस इत्यादि यहाँ की कुछ अति विशिष्ट रेलगाड़ियाँ हैं| जो अपनी विशेषता के लिए विश्व भर के पर्यटकों के आकर्षण का केंद्र बनी हुई है |

इनमें डेक्कन ओडिसी, पैलेस आँन व्हील्स, महाराजाएक्सप्रेस, फेयरी क्वीन एवं रॉयल राजस्थान ऑन वील्स नामक रेलगाड़ियाँ भी शामिल हैं|

भारत का सबसे छोटा जोंन मेट्रो रेल्वे स्टेशन कोलकाता और सबसे बड़ा जोन उत्तर रेल्वे जोन है तथा भारतीय रेल में दूर के सफर के यात्रिओं के लिए आरक्षण की व्यवस्था भी रहती है, ताकि यात्रीगण चिंतामुक्त होकर यात्रा का आनंद ले सकें|

निष्कर्ष :

भारतीय रेल अपने यात्रियों के लिए विविध प्रकार की सुविधाएँ उपलब्ध करती है | रेलवे पुलिस बल की व्यवस्था कर रखी है, जो किसी भी परिस्थितियों से निपटनें के लिए पूरी तरह सक्षम है | भारत में रेल मुख्य साधन है | तथा अर्थव्यवस्था के प्रगति में भारतीय रेल का बहुत बड़ा योगदान है |

Leave a Comment