स्वतंत्रता दिवस पर निबंध- पढ़े यहाँ Independence Day Essay In Hindi

प्रस्तावना:

स्वतंत्रता दिवस भारत देश के राष्ट्रीय त्यौहार के रूप में मनाया जाता हैं | यह दिवस पुरे विश्व में बड़े धूमधाम से मनाया जाता हैं | स्वतंत्रता दिवस पुरे विश्व में सभी धर्म , परंपरा और संस्कृति के लोग बड़े ख़ुशी से मनाते हैं |

इस दिन हमारे देश को ब्रिटिश सरकार से आजादी मिली थी इसकी वजह से यह दिवस भारत वासियों के लिए बहुत महत्त्वपूर्ण हैं |

देश को आज़ादी

हमारा देश १५ अगस्त, १९४७ को को ब्रिटिश शासन के गुलामगिरी से मुक्त हो गया था | यह दिवस भारत देश के आज़ादी के खुशी में मनाया जाता हैं |

यह दिवस हर साल १५ अगस्त को स्वतंत्रता दिवस के रूप में मनाया जाता हैं | स्वतंत्रता दिवस भारत के लिए महान दिन हैं |

महान नेताओं का कार्य

इस देश को आजाद करने के लिए स्वतंत्रता सेनानियों ने महान नेतृत्व किया हैं | उन्होंने इस देश के लिए अपने जीवन का बलिदान दिया हैं |

स्वतंत्रता संग्राम में भारतियों ने भी सहभाग लिया था और बहुत से भारतीय लोगों ने अपने जीवन का बलिदान दिया हैं | तब से यह स्वतंत्रता दिवस राष्ट्रिय त्यौहार के रूप में मनाया जाता हैं |

स्वतंत्रता दिवस पर कार्यक्रम

स्वतंत्रता दिवस के दिन प्रधान मंत्री के द्वारा लाल किले पर झंडा फहराया जाता हैं | इस दिन लाखों लोग इस समारोह में शामिल होकर भारत देश की शान को यानि हमारे देश के तिरंगा को सलामी देते हैं |

लाल किले पर झंडारोहण और राष्ट्रगान उसके बाद प्रधानमंत्री के द्वारा भाषण दिया जाता हैं | उसके बाद तीन सेनाओं के द्वारा प्रदर्शन किया जाता हैं और अन्य प्रकार के कार्यक्रम प्रदर्शित किये जाते हैं | इस दिन पूरा देश गीत के स्वरों से गुंजित उठता हैं |

विविध स्थानों पर

स्वतंत्रता दिवस स्कूल, कॉलेज और महाविद्यालय, सरकारी संस्था इत्यादि. स्थानों पर भी ध्वज फहराया जाता हैं | इस दिन अन्य कार्यक्रमों का आयोजन भी किया जाता हैं | इस दिन सभी लोग एक दुसरे को बधाई देते हैं |

स्वतंत्रता दिवस पर स्कूल और कॉलेज में प्रतियोगिता भी रखी जाती हैं | इस दिन बच्चों के द्वारा सांस्कृतिक कार्यक्रमों का प्रदर्शन किया जाता हैं | सभी बच्चे इस त्यौहार को बहुत ख़ुशी के साथ मनाते हैं |

तिरंगे की प्रतिकता

तिरंगा यह हमारे देश की शान हैं | हमारे देश का तिरंगा तीन रंगों में हैं | सबसे ऊपर केसरिया रंग हैं जो हिम्मत और बलिदान का प्रति हैं | बिच में सफ़ेद रंग हैं, जो शांति और सच्चाई का प्रतिक हैं और सबसे निचे हरा रंग हैं, जो विश्वास और वीरता का प्रतिक हैं |

निष्कर्ष:

हमारा भारत देश यह एक ऐसा देश है, जो इस देश में विभिन्न धर्म और जाती के लोग एकसाथ मिलजुलकर रहते हैं और हर एक त्यौहार को बहुत ख़ुशी के साथ मनाते हैं |

इसलिए इस भारत देश में रहने वाले हर एक नागरिक का यह कर्तव्य हैं की हमारे मातृभूमि की हमेशा रक्षा करनी चाहिए | इस स्वतंत्रता दिवस पर उन सभी महान नेताओं को याद किया जाता हैं, जिनके बलिदान की वजह से देश को आज़ादी मिली हैं |

Updated: अप्रैल 2, 2019 — 7:02 पूर्वाह्न

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *